फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr Manohar Singh Bassi said I will contest election as an independent candidate from Bassi Pathana seat

Punjab Election 2022: पंजाब सीएम चन्नी के भाई को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, अब बस्सी पठाना से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह बस्सी पठाना सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसका एलान उन्होंने खुद किया। उन्होंने कहा कि मैं बस्सी पठाना सीट का दावेदार था लेकिन पार्टी (कांग्रेस) ने टिकट देने से इनकार कर दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ूंगा।

विज्ञापन
Dr Manohar Singh Bassi said I will contest election as an independent candidate from Bassi Pathana seat
चरणजीत सिंह चन्नी व उनके भाई मनोहर सिंह बस्सी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब से आरक्षित क्षेत्र बस्सी पठाना से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कड़ाके की ठंड में चुनाव लड़ने की घोषणा कर डॉ. मनोहर ने हलका बस्सी पठाना की सियासत गरमा दी है। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते कल ही कांग्रेस हाईकमान ने मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया है। वहीं रविवार को सीएम के भाई मनोहर सिंह ने इसी क्षेत्र से कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान किया और ढोल धमाकों के साथ उन्होंने चुनावी मुहिम का आगाज भी किया। 
विज्ञापन


डॉ. मनोहर सिंह ने एलान किया है कि कांग्रेस से टिकेट न मिलने पर भी वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि लोगों का समर्थन उनके साथ है। इसलिए बस्सी पठाना से चुनाव लड़कर अपने विरोधियों को हराएंगे। उन्होंने विधायक जीपी पर सियासी वार करते कहा कि हलके के लोग उनसे ऊब चुके हैं और 2022 में उन्हें कोई मुंह नहीं लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनोहर ने कहा कि उनके परिवार में पहले भी मुख्यमंत्री चन्नी ने आजाद तौर पर चुनाव जीता था और इस बार भी वह भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतेंगे। आरक्षित क्षेत्र बस्सी पठाना की बात करें तो यहां दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी 2017 में 47309 वोटों से जीते थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा को 37273 वोट मिले थे। जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु को 24852 वोट ही मिले थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed