फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dozon of monekys found dead on hanuman jayanti at haryana

हनुमान जयंती के दिन हो गया घोर पाप, मरे हुए मिले करीब एक दर्जन बंदर

Wed, 12 Apr 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Wed, 12 Apr 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
dozon of monekys found dead on hanuman jayanti at haryana
हनुमान जयंती के दिन मरे मिले कई बंदर
हनुमान जयंती के दिन बड़ा ही घोर पाप हो गया। करीब एक दर्जन बंदर मरे हुए मिले और ऐसा होने की वजह भी पता नही चल पा रही है। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। खिजराबाद में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और जगह-जगह हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर इसी दिन श्रीहनुमान के अवतार कहे जाने वाले करीब एक दर्जन बंदरों को हथनीकुंड के पास किसी ने जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मीडिया कर्मियों द्वारा वन्य प्राणी विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित करने पर मात्र दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उनको देखने आए।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक ने मृत बंदरों को पोस्टमार्टम करवाकर सेंपल जांच के लिए भिजवा दिए। बंदरों का पशु चिकित्सक नंद किशोर ने सेंपल भेज दिया, जहां से जांच के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। प्रारंभिक जांच में पशु चिकित्सक की मानें तो जिस प्रकार से सभी बंदरों का शरीर नीला पड़ा है। उससे लगता है कि बंदरों की जहरीला पदार्थ खाने से ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों का पोस्टमार्टम कराकर लैब भेजे गए सैंपल

dozon of monekys found dead on hanuman jayanti at haryana
हनुमान जयंती के दिन मरे मिले कई बंदर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हथनीकुंड के पास बने शिवम ढाबे के पास बने खेतों और आसपास के जंगलों में एक-एक करके कई बंदर मृत पाए गए। कई राहगीरों ने भी मृत बंदरों के बारे में एक-दूसरे को बताया। मंगलवार का दिन होने और हनुमान जन्मोत्सव होने के कारण लोगों का ध्यान मृत बंदरों की ओर अधिक गया।

राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने जब इसकी छानबीन की तो देखा कि क्षेत्र में कई जगह बंदर मृत अवस्था में पड़े मिले। इसका क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है कि मंगलवार और हनुमान जन्मोत्सव के दिन बंदरों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई। राहगीरों ने वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया।

मीडिया कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारी को सूचित करने पर वन्य प्राणी विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी सरकारी जिप्सी लेकर मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद पशु चिकित्सक नंद किशोर मौके पर पहुंचे और मृत बंदरों को पोस्टमार्टम किया और जांच के लिए लैब भेज दिया।

उन्हें मामले की सूचना नहीं है। वैसे जिस प्रकार से बंदरों की मौत हुई है या तो फूड प्वाजनिंग हो सकती है या फिर जान-बूझकर किसी ने जहरीला पदार्थ दिया है।
- शिव कुमार, डीएफओ, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed