{"_id":"5d5b029f8ebc3e89754945a6","slug":"double-murder-charged-in-jail-chandigarh-news-pkl34793338","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के कत्ल का आरोपी कुलदीप को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के कत्ल का आरोपी कुलदीप को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पूछताछ जारी
Tue, 20 Aug 2019 10:58 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर का आरोपी कुलदीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कैंची से दो बहनों की हत्या मामले के आरोपी कुलदीप सिंह को जिला अदालत ने दो दिन का रिमांड पूरा होने पर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला बीते 15 अगस्त का है। सेक्टर-22 में दो युवतियों की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों युवतियों के खून से लथपथ शव कमरे में पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। सबूत जमा करने के लिए डॉग स्क्वॉड और सीएफएसएल टीम को बुलाया गया।
युवतियों का शव जीएमएसएच-16 में रखवाकर जब जांच शुरू की गई तो पता चला दोनों युवतियां आपस में बहनें थीं, जिनका नाम मनप्रीत कौर और राजवंत कौर है। मृतक युवतियों का भाई हरप्रीत सिंह 14 अगस्त को किसी काम से अपने गांव गया हुआ था। वह कभी कभी अपनी बहनों के पास आया करता था। रक्षाबंधन वाले दिन अपनी बहनों को कई बार फोन किया, फोन न उठाने पर उसने अपने दोस्त को वहां भेजा। वहां जाने पर देखा कि बाहर ताला लगा हुआ था।
शक होने पर ताला तोड़ा गया। हत्या के बाद आरोपी ने घर की चाबी और मनप्रीत कौर के दोनों मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था। आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरे से एक युवक को दोनों बहनों के घर से निकलते हुए देखा गया। आसपास के लोगों से पूछने पर आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी कुलदीप के रूप में हुई। आरोपी अक्सर दोनों बहनों के घर में आता जाता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुलदीप जीरकपुर से दिल्ली गया। दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।