{"_id":"570017e94f1c1bd875f0063b","slug":"double-deckar-bus-tourist-place-chandigarh-citco-kirron-kher-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: पर्यटकों को चंडीगढ़ घुमाएंगी डबल डेकर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: पर्यटकों को चंडीगढ़ घुमाएंगी डबल डेकर बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों के लिए सिटको ने नई डबल डेकर बस सेवा शुरू की है
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पर्यटन स्थलों के लिए सिटको ने नई डबल डेकर बस सेवा शुरू की है। शनिवार को इसका उद्घाटन शहर की सांसद किरण खेर ने किया।
इस मौकेपर सिटको की एमडी कविता सिंह ने बताया कि यह बस सेक्टर - 17 स्थित होटल शिवालिक व्यू से चलेगी। इसके बाद रोज गॉर्डन, म्यूजियम आर्ट एंड गैलरी, बोगनविलिया गार्डन वार्ड मेमोरियल, रॉक गार्डन होते हुए सुखना लेक तक जाएगी। बस दिन में 11 फेरे लगाएगी। बस का हर फेरा एक घंटे का होगा। उसके फेरे सुबह 8 से रात 7 बजे तक लगेंगे।
एमडी ने बताया कि पिछली डबल डेकर बस का समय पूरा हो चुका था। इसलिए उसकी ऑक्शन कर दी गई। अब यह नई बस खरीदी गई है। इस बस में 66 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि अगर अगले साल तक बजट मिलेगा तो एक और डबल डेकर बस चलाई जाएगी। शनिवार को बस के उद्घाटन के मौके पर लोगाें ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई। इस दौरान लोगों ने बस की सवारी का मजा लिया। इस मौके पर कविता सिंह के अलावा सीजीएम नवजोत कौर, चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।