फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Donate blood; others' lives will be saved, you too will get the boon of health

Chandigarh News: कीजिए रक्तदान<bha>;</bha> दूसरों की बचेगी जान, आपको भी मिलेगा सेहत का वरदान

Mon, 10 Jun 2024 06:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Donate blood; others' lives will be saved, you too will get the boon of health
चंडीगढ़। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि मानसिक और भावनात्मक मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं आपके एक यूनिट खून से तीन से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करके आप अजनबियों से भी खून का रिश्ता जोड़ सकते हैं। यह कहना है पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो. रतिराम शर्मा का। उन्होंने बताया कि खून देने से शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की। इसी क्रम में जीएमसीएच-32 के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. रवनीत कौर का कहना है कि गर्मी में रक्तदान की संख्या कम हो जाती है। जबकि किसी भी मौसम में रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता। डॉ. रवनीत का कहना है कि रक्तदान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे खुद रक्तदान करने के साथ ही अपने दाेस्तों और परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए जागरूक करते हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
रक्तदान से पहले करें ये तैयारी
- सुबह पानी जरूर पीएं।

- नाश्ता जरूर करें।

- कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और रक्तदान से पहले डॉक्टर को बताएं।

- डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।

- 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी सेहतमंद व्यक्ति ब्लड दे सकता है।

- 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी कैंप में आप कर सकते हैं रक्तदान।

इनसेट-

रक्तदान के फायदे

- हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।

- रक्तदान से पहले होने वाली जांच से कई गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी मिल जाती है।
- खून देने के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदरुस्ती भी मिलती है।

- रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है।

- खून देने से कैंसर और दूसरी बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
- इसके बाद शरीर में ऊर्जा आती है क्योंकि नए ब्लड सेल्स बनते हैं। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है।

- रक्तदान से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा लिवर पर दबाव डालती है और रक्तदान से आयरन की मात्रा संतुलित हो जाती है।
विज्ञापन


- आयरन की मात्रा संतुलित होने से लिवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।


14 जून को सेक्टर-17 में लगेगा महा रक्तदान शिविर
विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में महा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें रक्तदान करने के लिए पंजीकरण जारी है। आप भी 9872832637, 8727975444, 9465111590 और 9780051477 नंबरों पर कॉल कर पंजीकरण करवा सकते हैं। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, लेदर डेन और एचडीएफसी बैंक की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed