फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Donate blood on Martyr's Day and become a partner of virtue.

शहीदी दिवस पर रक्तदान कर पुण्य का भागीदार बनिए

Mon, 22 Mar 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Donate blood on Martyr's Day and become a partner of virtue.
चंडीगढ़। 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 90वें शहीदी दिवस पर पूरे देश में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 90 हजार यूनिट खून एकत्रित किया जाएगा। शिविरों की तैयारियां तेजी से चल रही है। ट्राइसिटी में भी शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, सेफ्टी विजन, संवेदना संस्था, महामाई मंशा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ की ओर से यह आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। श्री शिव कांवड़ महासंघ के अध्यक्ष राकेश कुमार संगर ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में सेक्टर- 17 नीलम सिनेमा के पास शिविर लगेगा। पंचकूला में सेक्टर- 7 स्थित गुरुद्वारा साहिब में और बरवाला के पास बतौड़ गांव में लगाया जाएगा। इस गांव के लोगों की ओर से सम्मान समारोह भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कई तरह के प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। रक्तदान के इच्छुक लोग 9646300549, 9896772321 व 9416620575 मोबाइल नंबर पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed