फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Domestic cricket tournament from 23 august

घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट 23 अगस्त से

Sat, 21 Aug 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Domestic cricket tournament from 23 august
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने शुक्रवार को अपने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट 2021-22 की घोषणा करते हुए शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी छह टीमों की जर्सियों का अनावरण यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए टंडन ने बताया कि पिछले दिनाें सीनियर टीम के लिए गए ट्रायल के आधार पर चयनकर्ताओं ने 78 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया था। इन खिलाड़ियों की छह टीमें बनाई गई हैं। टूर्नामेंट 23 से 27 अगस्त तक चलेगा। टी-20 फॉरमेट का टूर्नामेंट सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएस स्कूल और आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का तीन दिवसीय कैंप में जगह दी जाएगी, जिसके बाद सीनियर टीम की फाइनल सूची तैयार होगी।
विज्ञापन

कोच और कप्तान नियुक्त हुए
टूर्नामेंट में लेजर जोन टीम की कप्तानी मनन वोहरा करेंगे और इस टीम के कोच करनवीर हाेंगे। टेरेस जोन टीम की कप्तानी उदय कौल करेंगे। इस टीम के कोच संदीप अरोड़ा बनाए गए हैं। ब्लैक जोन टीम के कप्तान अर्सनाल खान हाेंगे और टीम के कोच राजीव नैय्यर होंगे। प्लाजा जोन के कप्तान कुनाल महाजन और टीम के कोच की जिम्मेदारी सुखविंदर बावा निभाएंगे। रोज जोन की टीम की कमान जसकरन सोही के हाथों में होगी और इसके कोच नागेश गुप्ता हैं। सुखना जोन टीम की कप्तानी शिवम भांबरी करेंगे और अमित उनियाल टीम के कोच बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed