फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog bites 40-year-old man, dog inspector said - today is a holiday, see you tomorrow

अवारा कुते ने 40 वर्षीय व्यक्ति को काटा, डॉग इंस्पेक्टर ने कहा- आज छुट्टी है, कल देखगें

Mon, 01 Jun 2020 02:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dog bites 40-year-old man, dog inspector said - today is a holiday, see you tomorrow
मनीमाजरा। मनीमाजरा मेन बाजार में रविवार शाम चार बजे एक स्ट्रे डॉग ने 40 वर्षीय मजदूर दीनदयाल को काट लिया। भाजपा नेता व चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित अरोड़ा की मदद से दीनदयाल ने डॉग इंस्पेक्टर से कुत्तों पर नकेल कसने की गुहार लगाई तो उन्होंने कहा कि आज संडे है, कल देखेंगे। डॉग इंस्पेक्टर के इस तरह के रवैये की शिकायत अब स्पेशल कमिश्नर संजय झा से की गई है।
विज्ञापन

दीनदयाल ने बताया कि वह जरूरी काम से शाम को बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से एक कुत्ता आया और उनकी टांग में काट लिया। वह दर्द से कराहने लगे। फोन पर उन्होंने निगम के डॉग इंस्पेक्टर रमन श्योराण को जानकारी दी। इस पर डॉग इंस्पेक्टर ने दो-टूक जवाब दिया कि मेरी ड्यूटी 8 घंटे की है। आज छुट्टी है, कल देखेंगे। इसके बाद मामले की सूचना नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर संजय झा को दी गई।
विज्ञापन

मेन बाजार के व्यापारी पवन सिंघल, विजय शर्मा, गुलशन कुमार, शाहिद कुरैशी, बाबू राव का कहना है कि वह जब घर से दुकान खोलने आते हैं तो कुत्ते उनके पीछे भागते हैं। कई बाइक सवार तो गिरकर चोटिल हो चुके हैं। निगम अफसर इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छड़ी लेकर निकलते हैं लोग
लोगों और दुकानदारों का कहना है कि पैदल निकलने वाले लोग अपने हाथ में डंडे या छड़ी लेकर आते हैं। उनका कहना है कि कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद नगर निगम ने कुत्तों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। अंकित अरोड़ा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों का यह रवैया आम लोगों के लिए अच्छा नहीं है। अगर किसी अफसर की छुट्टी है या शहर से बाहर है तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed