फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog bite

अगर कुत्ते ने काटा है तो यहां ध्यान दें

Fri, 23 May 2014 09:36 AM IST
Updated Fri, 23 May 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
dog bite

सेक्टर-20 में 7 मई को कई लोगों को काट कर आतंक मचाने वाले कुत्ते में रैबिज की पुष्टि हो गई है। पकड़े जाने पर अगले दिन आठ मई को इस कुत्ते की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद कुत्ते के ब्रेन का सैंपल टेस्टिंग के लिए कसौली भेजा गया था। उस जांच में यह पुष्टि हुई है। सोसायटी फॉर द प्रीवेंशन ऑफ क्रयूलिटी टू एनीमल(एसपीसीए) ने इस बात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


अब इस रिपोर्ट के आने से नगर निगम और प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया है। कुत्ते का पोस्टमार्टम डॉ.राजिंदर सिंह बाजवा और डॉ.सर्वदीप सिंह की टीम ने किया था। पोस्टमार्टम के बाद सैंपल एसपीसीए को सौंप दिया गया। एसपीसीए ने ही सैंपल को कसौली में ब्रेन टेस्टिंग के लिए भिजवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ जाएगा खतरा

dog bite

अगर कुत्ते की मौत रेबिज से ही हुई होती है तो खतरा और बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा होगा, उन्हें एंटी रेबिज इंजेक्शन और सीरम लगवाने चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार एक बार रेबिज का वायरस दिमाग में घुस जाता है तो इंसान की जान बचाना नामुमकिन हो जाता है। शहर में रेबिज से एक मौत हो चुकी है।

कोट
जिस कुत्ते की मौत हुई थी, उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के बारे में मेरी फोन पर बात हो चुकी है। कुत्ते में रेबिज पॉजीटिव पाया गया है। कसौली से रिपोर्ट डिस्पैच हो चुकी है और जल्दी ही हमें मिल भी जाएगी।
डॉ.जेसी कोचर,अध्यक्ष, एसपीसीए

प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजीटिव

dog bite
कोट  
ऐसे मामलों में दो तरह की रिपोर्ट आती है। जिनमें कई बार प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजीटिव आ जाती है, लेकिन कुत्ते की जो हालत थी, उसे देखकर यही लग रहा था कि उसमें रेबिज पॉजीटिव ही होगा। बाकी फाइनल रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।
डॉ.लवलेशकांत गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर, एनीमल हस्बेंडरी डिपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed