फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doctors refuse to do treatment without aadhaar card, kargil martyr wife died

आधार कार्ड ने छीन ली कारगिल शहीद की विधवा की जान, बेटा रोता रह गया

Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
doctors refuse to do treatment without aadhaar card, kargil martyr wife died
कारगिल शहीद की विधवा की जान गई
आधार कार्ड के चक्कर में कारगिल शहीद की विधवा की जान चली गई। बेटा रोता चिल्लाता डॉक्टरों से इलाज करने की गुहार लगाता रहा, पर वे नहीं माने। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। पैसे कमाने के चक्कर में निजी अस्पताल प्रबंधन अब मानवता को दरकिनार करने लगे हैं।
विज्ञापन


बेटा मां के इलाज की गुहार लगाता रहा, लेकिन प्रबंधन आधार कार्ड की मांग करता रहा। अस्पताल के इस अड़ियल रुख के चलते कारगिल शहीद की विधवा की जान चली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला इलाज के लिए आई थी, लेकिन शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


महलाना गांव निवासी लक्ष्मण दास कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। उनकी पत्नी शकुंतला कई दिन से बीमार थी। उनका बेटा पवन इलाज के लिए मां को लेकर कई अस्पतालों में गया था। बाद में जब शहर स्थिति आर्मी कार्यालय में गए तो वहां उन्हें पैनल में शामिल शहर के निजी अस्पताल में ले जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन अपनी मां को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचा था। जब वह अस्पताल में लेकर पहुंचा तो अस्पताल प्रबंधन ने आधार कार्ड मांगा।

आधार कार्ड नहीं मिला तो इलाज शुरू नहीं किया

doctors refuse to do treatment without aadhaar card, kargil martyr wife died
आधार कार्ड
आरोप है कि आधार कार्ड न देने पर अस्पताल प्रबंधन ने इलाज नहीं शुरू किया। उसने मोबाइल में मौजूद आधार कार्ड की फोटो दिखाया और आधार कार्ड नंबर बताया तो उसे मानने से अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया।

शहीद का बेटा मां के इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन अपनी बात पर अड़ा रहा। इसी दौरान अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि पुलिस भी उसे ही धमकाने लगी।

मां की बिगड़ती हालत देख उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने लगा। रास्ते में शहीद की पत्नी ने दम तोड़ दिया। सिक्का चौकी इंचार्ज कृष्ण का कहना है कि एक महिला इलाज के लिए आई थी। लेकिन कोई शिकायत नहीं दी गयी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed