फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doctors posted quarantine center PU hospital administration decision taken problem patients

पीयू के क्वारंटीन सेंटर में तैनात किए गए दो-दो डॉक्टर, अस्पताल प्रशासन ने कहा- मरीजों की समस्या को देखते हुए लिया गया फैसला

Fri, 28 Aug 2020 10:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
doctors posted quarantine center PU hospital administration decision taken problem patients
चंडीगढ़। क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती कोरोना के मरीजों की देखभाल के लिए दो-दो डॉक्टरों की रोटेशन वाइज ड्यूटी लगा दी गई है। जीएमएसएच 16 के अस्पताल प्रशासन ने पीयू में बनाए गए तीन सेंटरों में यह व्यवस्था बहाल की है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सेंटरों पर भर्ती होने वाले मरीजों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि सूद धर्मशाला समेत अन्य क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती मरीजों की शिकायत रहती है कि उन्हें देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आता है। सूद धर्मशाला की जिम्मेदारी जीएमसीएच-32 के पास है, जबकि पीयू में बने सेंटर जीएमएसएच-16 के अंतर्गत आते हैं। जीएमएसएच-16 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से तीनों सेंटरों में रोटेशन के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि सूचना मिलते ही तुरंत मरीजों को अटेंड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed