फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor Slapped patient relative in Government Medical College and Hospital Sector-32 of Chandigarh

Chandigarh: सोते डॉक्टर को उठाने पर तीमारदार को पड़ा थप्पड़, गुस्से में बोला 'धरती का भगवान'-छत से कूद जाओ

Wed, 13 Sep 2023 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:41 AM IST
सार

जीएमसीएच 32 में दाखिल परमजीत सिंह (60) की रात 2 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेटा नर्सिंग स्टाफ के पास गया। नर्सिंग स्टाफ ने उसे डॉक्टर के कमरे में भेज दिया। वहां ऑन ड्यूटी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर सो रहे थे। युवक ने डॉक्टर को उठाया तो वह गुस्से में आ गया। उसने युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे कॉलर पकड़ कर कमरे से बाहर ले गया। 

विज्ञापन
Doctor Slapped patient relative in Government Medical College and Hospital Sector-32 of Chandigarh
Slap - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 में सोमवार देर रात एक मरीज के परिजन को मेडिसिन विभाग के ऑन ड्यूटी डॉक्टर को नींद से जगाना महंगा पड़ गया। नींद से जागे डॉक्टर ने मरीज के रिश्तेदार को गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद मामला काफी बढ़ गया। बीच बचाव करने आई सुरक्षाकर्मी से भी डॉक्टर की नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने मरीज के परिजन को तनाव मुक्त होने के लिए अस्पताल की छत से कूदने तक की सलाह दे दी। परिजन तनाव में डॉक्टर की बात सुनकर छत से कूदने के लिए भाग पड़ा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर बचाया। मामले पर मरीज के परिजनों ने अस्पताल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर से साइबर ठगी: फोन पर कहा-आपके नाम से ड्रग पार्सल ताइवान जा रहा, खाते से उड़ा लिए 1.23 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे बिगड़ी थी मरीज की तबीयत
जानकारी के अनुसार, जीएमसीएच 32 के मेडिसिन विभाग सी ब्लॉक छठी मंजिल एरिया नंबर 64,बेड नंबर 27 पर दाखिल मरीज परमजीत सिंह (60) की रात लगभग 2 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेटा पिता की तबीयत बिगड़ती देख रिसेप्शन काउंटर पर तैनात नर्सिंग स्टाफ के पास गया। नर्सिंग स्टाफ ने मरीज के बेटे को एरिया नंबर 63 में डॉक्टर के पास भेज दिया। जहां से नर्सिंग स्टाफ ने उसे डॉक्टर के कमरे में भेज दिया। वहां पर ऑन ड्यूटी जूनियर रेजिडेंस डॉक्टर सो रहे थे। मरीज के बेटे ने डॉक्टर को उठाया तो वह गुस्से में आ गया। उसने लड़के को थप्पड़ मार दिया और उसे कॉलर पकड़ कर कमरे से बाहर ले गया। 


शोर सुन कर ड्यूटी पर मौजूद महिला सुरक्षा कर्मचारी जब पहुंची तो डॉक्टर साहब ने उससे भी अभद्र व्यवहार किया। इसी बीच पुरुष सुरक्षाकर्मी ने वहां आकर बीच-बचाव किया। परिजन ने डॉक्टर से कहा कि आपके पास न आऊं तो मैं किसके पास जाऊं। इस पर डॉक्टर ने उससे कहा कि तुम छठी मंजिल से कूद जाओ। यह बात सुनकर मरीज का बेटा छठी मंजिल से कूदने के लिए भागा लेकिन सुरक्षा कर्मचारी ने उसको रोक लिया।


इलाज की जगह कर दिया रेफर
घटना के बाद उस डॉक्टर ने मरीज को देखने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं, महज एक घंटे के अंदर उस मरीज को पीजीआई रेफर कर दिया गया। मामले पर मरीज के परिजन के साथ ही महिला सुरक्षाकर्मी ने भी शिकायत की है।

डॉक्टर की ओर से किसी मरीज के परिजन को मारने संबंधी घटना की मुझे जानकारी नहीं है। अगर इसकी शिकायत हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी। - जसविंदर कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल जीएमसीएच 32

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed