फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor duped of Rs 2.69 lakh by pretending to be an old student

Chandigarh News: पुराना छात्र बताकर डॉक्टर को लगाया 2.69 लाख रुपये का चूना

Mon, 27 Nov 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Doctor duped of Rs 2.69 lakh by pretending to be an old student
चंडीगढ़। शहर के डॉक्टर के साथ 2.69 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना में सेक्टर-35डी के विनोद चंद्र की शिकायत पर साइबर अपराध पुलिस थाने में मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एसपी क्राइम को दी शिकायत में कहा है कि 7 जुलाई, 2022 को उनकी डॉक्टर बहन को कोई फर्जी कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को उनका पुराना छात्र बलदीप सिद्धू उर्फ बैरी बताया और शिकायतकर्ता की बहन को बुआ कहने लगा। उसने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहता है। दो दोस्तों के साथ क्लब में गया था जहां उसके दोस्तों ने शराब के नशे में गोरे को पीट दिया। उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ठग ने शिकायतकर्ता की बहन को एक नंबर देकर कहा कि वह नंदा वकील है। वकील से व्हाट्सएप पर शिकायतकर्ता की बहन को कहा कि बलदीप बेकसूर है और उसने सीसीटीवी फुटेज मांगी हैं। इसके लिए पांच हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर देने होंगे। आरोपी के कहने पर उसके कोलकाता बैठे फर्जी सचिव को शिकायतकर्ता पक्ष ने 2.69 लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद फिर से फर्जी वकील का कॉल आया और कहा कि मारपीट की घटना में रेस्टोरेंट को हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी तभी बलदीप छूटेगा। इसके लिए 10 हजार डॉलर मांगे गए। ऐसे में शिकायतकर्ता पक्ष ने 5.38 लाख रुपये का चैक आरटीजीएस किया। शिकायकर्ता ने इसी बीच बलदीप के नंबर पर कॉल किया तो उसने ऐसी किसी घटना से इंकार किया। ऐसे में बैंक को तुरंत आरटीजीएस न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed