फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do u Know Rupees are Sold?

यहां 7 रुपए किलो बिकते हैं नोट!

Tue, 22 Apr 2014 07:01 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Apr 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
Do u Know Rupees are Sold?

आपके पर्स में रखा रहने वाला गर्मागरम नोट सामान रखने वाला गत्ता बन जाता है। यह नोट पर्यावरण सुरक्षित रखने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। पांच रुपये का हो या फिर हजार का, नोट खराब होते ही पहुंच जाते हैं रिजर्व बैंक आफ इंडिया के पास।

विज्ञापन


एक हजार रुपये की एक गड्डी की कीमत एक लाख होती है पर जब यह खराब हो जाता है तो इसकी कीमत होती है सात रुपये किलो। कुछ समय पहले इसकी वैल्यू तीन रुपये तक थी।
विज्ञापन

जलाया नहीं जाता नोटों को

Do u Know Rupees are Sold?

इनको नष्ट करने के लिए अब जलाया नहीं जाता बल्कि उनकी एक खास मशीन से ईंट बनाकर बेच दी जाती है। इसके बाद गत्ते और लिफाफे बनते हैं।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने यह कदम उठाया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग बैंकों के चेस्ट से यहां पर करोड़ों रुपये के नोट आते हैं।

ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण रोकने के लिए कुछ वर्ष पहले नोटों को जलाना बंद किया गया फिर इसे क्रैश करके ईंट बनाने के लिए खास मशीन कुस्टर मंगवाई गई।

2013 में बेची गई नोटों की रद्दी

Do u Know Rupees are Sold?

आरबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले साल तीन लाख 55 हजार किलो नोटों की रद्दी बेची गई। रिजर्व बैंक आफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष रिजर्व बैंक आफ इंडिया में तीस फीसदी तक नोटों की रद्दी बढ़ जाती है।

आरबीआई सिर्फ नोटों की रद्दी बेंचकर ही अपनी संतुष्टि नहीं करता बल्कि इसका उपयोग और रीसाइकिल के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं उसपर भी नजर रखता है।

विज्ञापन

बिजनौर जाते हैं ये नोट

Do u Know Rupees are Sold?

नोटों की रद्दी का टेंडर ले चुके एक ठेकेदार ने बताया कि प्रतिमाह तीन से चार ट्रक रद्दी बिजनौर भेजी जाती है। बिजनौर में इस रद्दी को गत्ते में कनवर्ट किया जाता है।

इस बार ज्यादा बढ़ेगी रद्दी

Do u Know Rupees are Sold?

रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नोटिफिकेशन के अनुसार वर्ष 2005 के पहले इश्यू किए गए नोट को 31 मार्च तक विड्रा किए जाने की वजह से इस बार रद्दी नोटों की संख्या में तीस फीसदी की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed