{"_id":"0129a019075ae8c591f0a1b355f282eb","slug":"dna-match-solve-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए मैच से होगा दुराचार मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए मैच से होगा दुराचार मामले का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Mon, 11 Aug 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल अप्रैल में हुए दुराचार मामले का खुलासा अब रेप के बाद पैदा हुई बच्ची और आरोपियों के डीएनए टेस्ट से होगा। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की बच्ची और आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए हैं।
जानकारी के अनुसार एक विवाहिता 12 अप्रैल 2013 को लापता हो गई थी। 15 अप्रैल को उसके पति ने थाना बाघापुराना पुलिस को सूचित किया। 27 अप्रैल को थाना सदर डबवाली पुलिस को अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी।
पीड़िता की मां ने डबवाली पुलिस को उनके पड़ोस में रहने वाले युवकों सुनील कुमार और संदीप कुमार पर उनकी बेटी को ले जाने और उसका कत्ल करने का आरोप लगाया। डबवाली पुलिस ने आरोपियों का नाम कत्ल के मामले में शामिल कर लिया। इसके बाद 24 अगस्त 2013 को डबवाली पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को उसके जिंदा होने की सूचना दी। महिला के परिजन उसे घर ले आए।
विज्ञापन
डबवाली पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को क्लीन चिट दे दी। पीड़िता उस समय गर्भ से थी और उसने 12 दिसंबर 2013 को बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने की शिकायत दी।
इस पर बाघापुराना पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेशों पर 28 दिसंबर 2013 को दोनों आरोपियों सुनील कुमार और संदीप कुमार निवासी बठिंडा के खिलाफ धारा 376, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत को इस बारे में शिकायत करने पर बाघापुराना पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को काबू कर उनका और पीड़िता की 8 माह की बच्ची का सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपल लिया।