फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali gift, diet money increased to players-policeman

खिलाड़ियों-पुलिसकर्मियों को दिवाली का तोहफा, डाइट मनी बढ़ी

Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Diwali gift, diet money increased to players-policeman
- फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस ने आज दीपावली के अवसर पर राज्य के वरिष्ठ खिलाड़ी पुलिस कर्मचारियों को दीवाली पर एक बड़ा तोहफा देते हुए उनको टूर्नामेंट और कैंप के दौरान दी जाने वाली डाइट मनी को तीनगुना करते हुए 50 से बढ़ाकर 150 रुपये किया है। हरियाणा पुलिस में वशिष्ठ खिलाड़ी कर्मचारियों की अंतिम पुलिस भर्ती 2010 में की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सदैव महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं, ताकि खिलाड़ी खेल के दौरान अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। साथ ही खिलाड़ियों का डाइट मनी बढ़ने से खिलाड़ियों के मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी व अच्छा खान-पान होने से खिलाड़ियों के देश के लिए मैडल लाने के आसार बढ़ेंगे।
विज्ञापन


महानिदेशक ने राज्यवासियों और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और अपील की कि दीपावली पटाखा रहित मनाएं व आपसी मतभेद मिटाकर इको-फ्रेंडली दीपक जलाकर दीपावली सावधानी व शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में कर्मियों और अफसरों के महंगाई भत्ते इजाफा

Diwali gift, diet money increased to players-policeman
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों व अधिकारियों का महंगाई भत्ता एक से तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका भुगतान जुलाई 2017 से देय होगा। सरकार ने महंगाई भत्ते की वृद्धि दर की अदायगी नगद देने का निर्णय लिया है। यह बकाया नगद राशि कर्मचारियों व अधिकारियों को नवंबर माह में अक्तूबर माह के वेतन के साथ अदा की जाएगी।

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी संशोधित वेतनमानों पर एक जुलाई 2017 से महंगाई भत्ते की किस्त वर्तमान चार प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दी है। इससे सरकार पर वित्त वर्ष 2017-18 के आठ महीनों के दौरान 86.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। 

इसी प्रकार जो कर्मचारी और अधिकारी असंशोधित वेतनमानों पर छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे हैं, के लिए भी एक जुलाई 2017 से महंगाई भत्ते की वर्तमान किस्त 136 प्रतिशत से बढ़ाकर 139 प्रतिशत कर दी गई है। यह तीन प्रतिशत की वृद्धि भी कर्मचारियों व अधिकारियों को नगद दी जाएगी तो उनको नवंबर माह में अक्तूबर माह के वेतन के साथ मिलेगी। इससे राज्य सरकार पर वित्त वर्ष 2017-18 के आठ महीनों के दौरान 579.54 लाख रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed