फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali Fest in Sector 22 Market, Chandigarh

इस दीवाली लाखों के गिफ्ट, कार जीतने का मौका

Mon, 01 Sep 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Diwali Fest in Sector 22 Market, Chandigarh

शहरवासियों को एक बार फिर से कई साल बाद फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग के साथ लकी ड्रॉ का मौका मिलने जा रहा है। इसके साथ ही हर त्योहार का अलग से ड्रॉ निकाला जाएगा। आठ सालों बाद शहर में फिर दीपावली शॉपिंग फेस्ट शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


सेक्टर-22 डी में शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्ट लगेगा। शोरूम मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, तो पुलिस विभाग ने क्लीरियंस और प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


मार्केट एसोसिएशन के इस प्रस्ताव पर नगर निगम को अभी निर्णय लेना है। साल 2006 तक सेक्टर-22 और 17 में इस तरह के मेले फेस्टिवल सीजन में लगते थे। सेक्टर-22 शहर का मुख्य बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ट्राइसिटी से लोग शापिंग के लिए आते हैं। व्यापारियों ने फेस्टिव ड्रॉ में 20 से 25 लाख रुपये तक के इनाम निकालने का प्रस्ताव तैयार किया है। बम्पर इनाम के रूप में तीन कारें होंगी।

22 सितंबर से होगी शुरुआत

Diwali Fest in Sector 22 Market, Chandigarh

व्यापारियों ने इस फेस्ट को 22 सितंबर से शुरू करने की योजना बनाई है। यह 15 दिसंबर तक चलेगी। इसके उद्घाटन और समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद जैन ने बताया कि 22 सितंबर से 15 दिसंबर तक ड्रॉ की स्कीम चलेगी।

इस दौरान खरीददारों को कूपन दिए जाएंगे। पिछले कई साल से यह फेस्ट बंद था। इसके बावजूद ग्राहक  फेस्टिवल सीजन में ड्रॉ के बारे में पूछते थे। इस फेस्ट के उद्घाटन समारोह में प्रशासक शिवराज पाटिल से मुख्य अतिथि के तौर पर आने के लिए समय मांगा जाएगा।

एक से तीन हजार की शॉपिंग पर कूपन

शोरूम मार्केट एसोसिएशन ने एक हजार रुपये की सामान्य वस्तुएं खरीदने पर एक कूपन देने का प्रस्ताव तैयार किया। इसी प्रकार ज्वेलर्स तीन हजार रुपये के सोने के आभूषण खरीदने पर एक कूपन देंगे। मालूम हो कि साल 2006 तक इस ड्रॉ के लिए शहरवासियों में जबरदस्त क्रेज था।

सेक्टर-17 में भी लगता था फेस्ट

Diwali Fest in Sector 22 Market, Chandigarh

सेक्टर-22 के अलावा सेक्टर-17 में भी फेस्टिवल सीजन में शॉपिंग फेस्ट लगता था। अब यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपनी फ्रेंचाइजी आउटलेट खोल दिए है। यह कंपनियां ड्रॉ स्कीम में भाग नहीं लेती हैं।

सेक्टर-17 की ट्रेडस एसोसिएशन के महासचिव जेपीएस कालरा ने बताया कि प्लाजा सिटी का हार्ट है। यहां फेस्टिवल सीजन में प्रशासन के टूरिज्म विभाग को व्यापारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम करने चाहिए।

इसलिए बंद हुए थे मेले

सेक्टर-22 और 17 में दीपावली ड्रॉ मेले नगर निगम के कारण बंद हुए थे। उस समय नगर निगम ने इस बाजार के व्यापारियों की एसोसिएशन से गिफ्ट्स के प्रदर्शन के लिए ग्राउंड रेंट लेने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके बाद एसोसिएशनों ने दीपावली मेले का आयोजन बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed