{"_id":"d82ed4f9c3e67c36074c8cc4c81f9bc6","slug":"diwali-before-leaving-crackers-keep-care-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे छोड़ने से पहले इन बातों का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे छोड़ने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Oct 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली पर अग आप पटाखे चला रहे हैं तो इन बातों का हमेशा रखें ख्याल।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानियां
- पटाखे चलाते समय सबसे जरूरी है, आसपास पानी की बाल्टी भरकर रख लें
- हाथ में पटाखा फूटने से जलने पर हाथ को पानी में डूबो लें
- फिर तुरंत अस्पताल जाएं
- पटाखे चलाते समय ढीले कपड़े न पहनें
- बच्चे हमेशा बड़ों की मौजूदगी में पटाखे चलाएं
- माचिस की बजाय मोमबत्ती या लकड़ी से पटाखा जलाएं
धुएं से एलर्जी हो पटाखों से दूर रहें
स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. अनिल गर्ग का कहना है कि जिन लोगों को धुएं से एलर्जी हैं, उन्हें पटाखे नहीं चलाने चाहिए। उन लोगों को पटाखों वाले एरिया से दूर रहना चाहिए। यदि किसी को अचानक एलर्जी हो जाए तो तुरंत खुली जगह पर जाकर लंबी-लंबी सांस लें। फिर नजदीकी अस्पताल पहुंचे।
अस्पतालों ने जारी की हेल्प लाइन
-एडवांस आई सेंटर, पीजीआई- 2756117, 9814014464
-एडवांस ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई- 2755454
-मेन इमरजेंसी, पीजीआई- 2746018
-जीएमसीएच, सेक्टर-32- 2663301
-जनरल अस्पताल, सेक्टर-16- 102, 2782457