फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   divyang kids in waiting queue for adhar registration, manimajra, chandigarh,

आधार कार्ड बनवाने गए दिव्यांग, वो चल भी नहीं सकते, फिर भी घंटों तक किया परेशान

Fri, 12 Aug 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Aug 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
divyang kids in waiting queue for adhar registration, manimajra, chandigarh,
divyang in queue - फोटो : amar ujala
संपर्क सेंटर मनीमाजरा में वीरवार सुबह दो दिव्यांग बच्चों को लोगों की जबरदस्ती के चलते लाइन में खड़ा रखा गया। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ आधार कार्ड बनाने के लिए गए थे। इनमें साढ़े पांच साल का दिव्यांग बच्चा नुसरत अली खान और एक 12 साल की बच्ची थी। नुसरत के पिता अजल मोहम्मद ने बताया कि नुसरत न ही चल सकता और वह दिमागी तौर पर भी ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


अजल ने बताया कि संपर्क सेंटर में आधार कार्ड में एक ही काउंटर है। वीरवार सुबह जब वह नुसरत का आधार कार्ड बनाने गए तो 25-27 लोग लाइन में आधार कार्ड बनाने के लिए खडे़ थे। उन्होंने आगे काउंटर पर जाकर आधार बनाने की कोशिश तो सभी लोग चिल्लाने लगे। सबने कहा कि लाइन में आओ। अजल ने बताया कि उसने बच्चे की स्थिति कार्ड बनाने व और लोगों को बताई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 
विज्ञापन


बच्चे की दशा देखाकर भी लोगों में इंसानियत नहीं जागी। इस को व्यवहार लोगों का देखाकर उसने मीड़िया से सहयोग मांगा। इसी दौरान संपर्क सेंटर में आए समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने मौके पर लोगों को खूब खरी खोटी सुनाते हुए बच्चों को आगे ले जाकर उनके आधार कार्ड बनाने में मदद की। जिसके बाद दोनों बच्चे परिजनों की थोड़ी राहत मिली। वहीं संपर्क सेंटर के कर्मचारी का कहना कि लोग के विरोध के चलते वे भी बेबस हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed