फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divya Jyoti Jagriti Sansthan Ashutosh Maharaj Case

समाधि में आशुतोष, तो पोस्टमार्टम कैसा?

Sat, 23 Aug 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Aug 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
Divya Jyoti Jagriti Sansthan Ashutosh Maharaj Case

गोवा के एक चर्च में 300 साल पुराना शव अभी तक रखा हुआ है। यह दलील दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल, जलंधर के वकील एडवोकेट आरएस राय ने हाईकोर्ट में दी।

विज्ञापन


वह डेरा प्रमुख आशुतोष महाराज का पोस्टमार्टम कराने और मौत का कारण पता लगाने के लिए दायर याचिका पर शुक्रवार को हो रही सुनवाई में डेरे की ओर से पेश हुए थे। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी है।

विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक आशुतोष महाराज मृत

Divya Jyoti Jagriti Sansthan Ashutosh Maharaj Case

याचिकाकर्ता पूर्ण सिंह ने हाईकोर्ट से कहा था कि शव अधिक देर तक नहीं रखा जा सकता। इसके विपरीत डेरे के पैरोकार मानते हैं कि आशुतोष महाराज समाधि में हैं।

इस मामले में पंजाब सरकार मान चुकी है कि डॉक्टरों की राय में आशुतोष महाराज मृत हैं। पूर्ण सिंह ने याचिका में आशंका जताई थी कि डेरे की संपत्ति हड़पने के लिए कुछ अनुयायी आशुतोष महाराज की हत्या कर सकते हैं।

उसने पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता लगाने की मांग भी की थी। उल्लेखनीय है कि आशुतोष महाराज का शरीर 28 जनवरी रात पौने दो बजे से डेरे में रखा हुआ है। अनुयायियों का मानना है कि महाराज समाधि में हैं और कभी भी समाधि से बाहर आ सकते हैं।

कमेटी का हो चुका है गठन

Divya Jyoti Jagriti Sansthan Ashutosh Maharaj Case

अब डेरे की ओर से कहा गया है कि संपत्ति की देखरेख के लिए बकायदा कमेटी गठित की जा चुकी है। यह कमेटी खातों के लेनदेन का नियमानुसार निरीक्षण भी करती है।

बिगड़ सकते हैं हालात
इस मामले में वीरवार को बहस शुरू हुई थी और पूर्ण सिंह के एडवोकेट आरएस बैंस ने कहा था कि मौत का कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम जरूरी है।

इस मामले में सरकार ने कहा था कि पूर्ण सिंह ने पब्लिसिटी के लिए याचिका दायर की है। यदि पोस्टमार्टम करवाया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed