{"_id":"72160dd700cb020c2e94f884b6b3ad9e","slug":"district-level-scinece-exhibition-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय साइंस प्रदर्शनी और किशोर मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय साइंस प्रदर्शनी और किशोर मेला शुरू
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 07 Nov 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों पर बुधवार से फेज-7 स्थित संत ईशर सिंह स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और किशोर मेला शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन डीईओ सेकेंडरी मेवा सिंह सिद्धू ने किया।
उन्होंने विभिन्न स्कूलों की टीमों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के मॉडलों का निरीक्षण भी किया।
जिला साइंस सुपरवाइजर तनजीत कौर ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले की तीनों तहसीलों मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में पहले तीन और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमें भाग ले रही हैं।
यह प्रदर्शनी खेतीबाड़ी, ऊर्जा, सेहत, वातावरण थीमों पर आधारित है। किशोर मेले में स्लोगन राइटिंग, लेख, चार्ट मुकाबले और अध्यापकों के भाषण मुकाबले होंगे। विजेता टीमें प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में भाग लेंगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी और मुकाबलों का निर्णय सुरेश कुमार, चरनजीत कौर, डॉ. कुलविंदर कौर, दिलबर सिंह, ललिता, परमजीत कौर और तविंदर कौर करेंगी। इस मौके संत ईशर सिंह स्कूल की प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सुनील कुमार, शिव शंकर, सुमेश कौल, गुरविंदर सिंह और जसबीर सिंह भी मौजूद थे।