फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District court lawyers will halt work till Monday

Chandigarh News: जिला अदालत के वकील सोमवार तक रखेंगे काम ठप

Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
District court lawyers will halt work till Monday
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में मंगलवार को हुई जनरल हाउस बैठक में वकीलों ने सोमवार तक काम ठप रखने का फैसला लिया है। यह फैसला बार के एसोसिएशन के सदस्य, प्रधान और वकीलों द्वारा लिया गया। इसके चलते मंगलवार को भी काम ठप ही रखा गया और कई लोग अगली तारीख लेकर घर लौट गए। इनमें कुछ चंडीगढ़ के ही थे परंतु कुछ लोग दूसरे राज्यों से भी आए थे। 14 अक्तूबर से ही वकीलों ने काम ठप रखा हुआ है। इस कारण रोजाना जिला अदालत में आने वाले करीब 350 क्रिमिनल और सिविल नए केस प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, जिला अदालत में औसतन करीब 2500 मामलों की सुनवाई होती है। इन दस दिनों से वकीलों द्वारा काम ठप करने के कारण करीब 2500 हजार केसों को टाल दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी नीरज हंस की मौत के मामले में आरोपी पक्षों की अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने पर चर्चा करने के लिए वकील मंगलवार को डीजीपी सुरिंदर सिंह यादव से मिले। उन्होंने आरोपी पक्ष के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर डीजीपी ने उन्हें जल्द मामले में परिणाम निकल कर आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed