फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Distributed technical knowledge to Kashmiri students

कश्मीरी विद्यार्थियों को बांटा तकनीकी ज्ञान

Mon, 10 Feb 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Distributed technical knowledge to Kashmiri students
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय हर साल दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्रों को सेमिनार व कार्यशाला के जरिए प्रशिक्षित करता है। साथ ही उन्हें अपने संसाधनों से भी रूबरू करवाता है। इसी कड़ी में कश्मीर से पहुंचे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रिसर्च से लेकर कई क्षेत्रों के बारे में उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सैफ लैब में इन विद्यार्थियों को कई जानकारियां दी गईं। रसायनिक नमूनों की जांच करने के तरीके बताए गए। साथ ही मशीनों को चलाने की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने खुद भी मशीनों को चलाने का अभ्यास किया। वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि दूसरे विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी परिसर में पहुंचते हैं तो उनके जरिए भी पीयू के विद्यार्थी ज्ञान लेते हैं और अपना ज्ञान या जानकारियां उनको देते हैं। यह क्रम पीयू में चलता रहेगा। इससे ज्ञान का भंडार तैयार होता है। उन्होंने विश्लेष्णात्मक तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। डीयूआई प्रो. शंकरजी झा ने भी कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य में काम आएगा। ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखने को कहा। सैफ लैब निदेशक प्रो. गंगा राम चौधरी ने पूरे प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। साथ ही सैफ लैब की सुविधाओं के बारे में बताया। संयोजक डॉ. रमेश शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रूसा समन्वयक प्रो. राजीव पुरी, प्रो. अश्वनी कौल, प्रो. देविंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed