{"_id":"53f06069e57967679692bff53101f528","slug":"disrespect-of-gurbani-in-pakistan-gurdwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पाकिस्तान के गुरुद्वारे में गुरुबाणी की बेकद्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पाकिस्तान के गुरुद्वारे में गुरुबाणी की बेकद्री
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 25 Mar 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सियालकोट शहर में मौजूद गुरू नानक साहिब की यादगार गुरुद्वारा बाबे दी बेर में गुरुबाणी की बेकद्री हुई है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे के नव-निर्माण के दौरान गुरुद्वारे की दीवारों पर बने गुरू साहिबान के खूबसूरत तैल-चित्रों, गुरुबाणी की पवित्र पंक्तियां मिटा दी गई हैं।
गुरुद्वारा बाबे दी बेर में बनाई गईं तैल चित्रों की रंगीन तस्वीरें जारी करते हुए इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने मंगलवार को यह खुलासा किया।
कोछड़ ने बताया कि बाबरी मस्जिद विवाद के दौरान स्यालकोट की जफ रवाल रोड की निक्कापुरा आबादी के उक्त गुरुद्वारे की इमारत को भारी नुकसान पहुंचाया गया था।
इसके बाद सिख समुदाय की मांग पर 30 जनवरी 2012 को ईटीपीबी के पूर्व चैयरमेन सैयद आसिफ हाशमी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे के नव-निर्माण का काम शुरू करवाया। गुरुद्वारा साहिब की दीवारों पर सफेद चूने की पुताई कर सभी पुरातन निशानियां खत्म कर दी गईं ।
विज्ञापन
गुरू नानक साहिब संवत 1561 में यहां पधारे थे और जिस बेरी के वृक्ष के नीचे वे अंतर्ध्यान हुए, वह अब भी कायम है। परंतु अब उस स्थान पर कथित नरोज़ शाह पीर की कब्र बना दी गई है।
विज्ञापन