फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute over punjab minister sent message to woman officer

#MeToo पंजाब के मंत्री ने महिला अधिकारी को भेजे मैसेज, विपक्षी दलों ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 25 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Oct 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
dispute over punjab minister sent message to woman officer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मीटू की आंच पंजाब की सियासत तक पहुंच गई है। सूबे के एक कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एक महिला अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत किए जाने की चर्चा जोड़ पकड़ने लगी है। हालांकि इस मुद्दे पर न तो संबंधित मंत्री और न ही महिला अधिकारी की ओर से कोई सार्वजनिक बयान जारी किया गया है। लेकिन मीडिया में मामले की चर्चा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार महिला अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री से मौखिक शिकायत की थी कि एक मंत्री उन्हें बार-बार आपत्तिजनक मैसेज भेज रहे हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को लेकर उक्त मंत्री को फटकार भी लगाई थी, लेकिन कुछ दिन शांत रहने के बाद मंत्री ने फिर से महिला अधिकारी को मैसेज भेजने शुरू कर दिए। अब महिला अधिकारी ने सीएमओ के अफसरों को आगाह कर दिया है कि अगर मंत्री अपने हरकतों से बाज नहीं आए तो वे उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत देने से नहीं झिझकेंगी। 
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री के इन दिनों विदेश दौरे पर होने के कारण सीएमओ ने चुप्पी साध ली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लौटने के बाद इस मामले पर निर्णायक कार्रवाई हो सकती है। इस बीच, यह भी जानकारी मिली है कि पूरा मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जानकारी में भी दे दिया गया है। खास बात यह है कि कैप्टन के जिस मंत्री पर आरोप लगे हैं, वे लंबे समय से कांग्रेस आलाकमान के बहुत करीबी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

dispute over punjab minister sent message to woman officer
सांकेतिक तस्वीर

हाल ही में जब उन्होंने कुछ फैसलों को लेकर कैप्टन के खिलाफ आलाकमान से शिकायतें की थीं। इसके बाद से आलाकमान भी उनसे कन्नी काटने लगे हैं। मंत्री और महिला अधिकारी के बीच उक्त मामले की चर्चा के बीच ही राजनीतिक हलकों में यह कयास भी शुरू हो गए हैं कि मुख्यमंत्री के पंजाब लौटते ही मंत्री की छुट्टी होना तय है। दरअसल कांग्रेस आलाकमान मीटू मामले में ही केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ अभियान चलाकर मोदी सरकार को बैकफुट पर ला दिया था, लेकिन अब अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ मामला उठने पर कांग्रेस के लिए विचित्र स्थिति बन गई है।

महिला अफसर की शिकायत पर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है : कैप्टन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में बुधवार को इस्ररायल से बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला कुछ हफ्ते पहले मेरे नोटिस में लाया गया था और मैंने मंत्री से माफी मांगने और महिला अधिकारी के साथ इसे हल करने को कहा था। मैं समझता हूं कि मंत्री ने महिला अधिकारी की आपत्ति दूर करने के लिए उनसे माफी मांगी और इस प्रकार मामला हल हो गया था। महिला अधिकारी ने भी कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया था।


महिला अफसर को तंग करने वाले मंत्री बर्खास्त हो : आप
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की महिला नेताओं ने मांग की है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने उस कैबिनेट मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें, जिस पर एक उच्च महिला अधिकारी ने तंग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जारी बयान में महिला विंग की सूबा प्रधान राज लाली गिल और सह-प्रधान जीवनजोत कौर ने कहा कि एक मंत्री का ऐसा अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने इस मुद्दे पर कैप्टन के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। जीवनजोत कौर ने कहा कि कैप्टन और कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी यदि मामला ध्यान में आते ही मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करते तो पूरे देश में एक सख्त और स्पष्ट संदेश जाता। 

महिला अफसर को तंग करने वाले मंत्री को बेनकाब करें कैप्टन: शिअद

dispute over punjab minister sent message to woman officer
Phone

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि वे अपने उस कैबिनेट मंत्री को बेनकाब करें, जिन्होंने एक महिला अधिकारी को मैसेज भेजकर परेशान कर रखा है। सुखबीर बादल ने सवाल किया है कि कैप्टन और कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी दोषी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों झिझक रहे हैं।

बुधवार को जारी एक प्रेस बयान में अकाली दल के प्रधान ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डेढ़ महीना पहले एक महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने वाले कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी द्वारा यह मामला अपने सीनियर अधिकारियों और मुख्यमंत्री के ध्यान में लाए जाने के बावजूद इसे रफादफा करने की कोशिश की गई। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत लोगों को बताना चाहिए कि वह दोषी मंत्री का नाम सार्वजनिक न करके और उसे कैबिनेट से बाहर न करके वे इस घटिया हरकत को छिपाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? बादल ने कहा कि शर्म की बात है कि राहुल गांधी, जिन्हें इस मामले की जानकारी दी जा चुकी है, वो भी बीते एक महीने से इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed