{"_id":"c64eb585632e893ba4f329fc59f43dd0","slug":"dispute-in-pu-during-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू चैसकॉन में हंगामा, बिना कूपन खाने घुसे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू चैसकॉन में हंगामा, बिना कूपन खाने घुसे दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में जारी तीन दिवसीय चंडीगढ़ साइंस कांग्रेस (चैसकॉन-16) में मंगलवार को दो युवकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पीयू के ही अन्य विभाग के दोनों छात्र बिना कूपन चैसकॉन में हिस्सा लेेने आए मेहमानों के बीच खाना खाने के लिए घुस गए। गेट पर जब ड्यूटी पर तैनात महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट्स ने पीयू के ही एक अन्य विभाग के छात्रों को अंदर जाने से रोका तो उन्होंने गालियां देनीं शुरू कर दी।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। पीयू लॉ ऑडिटोरियम के सामने ग्राउंड पर चैसकॉन-16 में डेलीगेट्स के खाने का इंतजाम किया गया था। लंच के समय दोनों छात्र बिना अनुमति के पंडाल में घुसने लगे। ड्यूटी पर तैनात महिला प्रोफेसर ने दोनों छात्रों से कूपन मांगा।
विज्ञापन
इतना कहते ही दोनों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पंडाल में हंगामा शुरू हो गया। दूसरे विभाग के दोनों छात्र खुद को बीजेपी छात्र नेेता तो कभी एक हिमाचल के केंद्रीय मंत्री का नाम लेकर धमकी देने लगे। करीब एक घंटे तक चैसकॉन लंच कार्यक्रम में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
युवकों की सिक्योरिटी गार्ड से भी काफी बहस होती रही। बाद में मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी, लेकिन चैसकॉन आयोजकों ने दोनों छात्रों के खिलाफ लिखित में शिकायत देने से मना कर दिया।