फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in couple and traffic police constable, lady tore uniform and throw turban

हवलदार और दंपति में हाथापाई, महिला ने वर्दी फाड़ी, पगड़ी उतारी

Mon, 02 Jan 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Mon, 02 Jan 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
dispute in couple and traffic police constable, lady tore uniform and throw turban
बहसबाजी के दौरान ट्रैफिक कर्मचारी व दंपत्ति
बीच बाजार ट्रैफिक हवलदार और दंपित में हाथापाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने उसकी वर्दी फाड़ दी और पगड़ी भी उतार फेंकी। मामला पंजाब के पठानकोट का है। सलारिया चौक में सोमवार को ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक हवलदार पवन कुमार से एक दंपति की हाथापाई हो गई। महिला ने न केवल  ट्रैफिक हवलदार की वर्दी फाड़ दी, बल्कि उसकी पगड़ी भी उतार फेंकी। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


नेरोगेज फाटक बंद होने पर हवलदार पवन कुमार सोमवार दोपहर 1 बजे ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड की ओर से एक स्कूटी को गलत दिशा में जाते देखा तो उसे रोक लिया। इस पर स्कूटी सवार दंपति बहस करने लगे और महिला ने हवलदार पवन कुमार की वर्दी फाड़ी और पगड़ी भी उतार फेंकी। मामला बढ़ता देखकर तुरंत थाना डिविजन नंबर 1 के प्रभारी हरकृष्ण सिंह मौके पर पहुंचे। उ
विज्ञापन


न्होंने मामले को शांत किया। इसके बाद वे दंपति को थाने ले जाने लगे थे कि हाथापाई और बहस से गर्भवती महिला रजनी के पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद पुलिस रजनी और उसके पति आमिर को सिविल अस्पताल ले गई, जहां महिला का इलाज करवाया गया। सिविल अस्पताल में रजनी ने आरोप लगाया कि वह बस स्टैंड से आ रहे थे कि तभी भीड़ अधिक होने से वे दूसरी तरफ से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हवलदार पवन कुमार ने उसके पति का कालर पकड़ कर उसे धक्का दिया। रजनी ने कहा कि पति को बचाने के लिए उसने हवलदार को पीछे हटाया था कि इस बीच उसकी वर्दी फट गई। डिविजन नंबर 1 के थाना प्रभारी हरकृष्ण ने कहा कि महिला और हवलदार के बयानों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक को संभालने के लिए कर्मचारी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं, इसलिए लोगों को इनका सहयोग करना चाहिए न कि इनके साथ दुर्व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed