फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in anil vij and congress during golden jubli special haryana assembly session

विस सेशनः विज और कांग्रेसियों में हुई नोकझोंक, जानिए किस वजह से?

Fri, 04 Nov 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
dispute in anil vij and congress during golden jubli special haryana assembly session
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
स्वर्ण जयंती पर आयोजित विधानसभा सेशन के दौरान अनिल विज और कांग्रेसियों में नोकझोंक हो गई और खूब शब्दबाण चले। दरअसल, हरियाणा के पचास साल के इतिहास पर विचार व्यक्त करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तंज कसे तो कांग्रेसियों ने भी उन पर खूब निशाने साधे। बीच-बीच में हल्की-फुल्की नोकझोंक हुई तो कुछ पल के लिए दोनों ओर भौहें भी तन गईं।
विज्ञापन


विज ने विपक्ष विशेषकर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्हें अपने नेताओं का कराया गया विकास ही दिख रहा है। वह इस पर यही कहना चाहते हैं कि ऐ खुदा मुझको वो खुदाई न दे, मेरे सिवा मुझे कुछ दिखाई न दे। इस पर कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा ने उन्हें टोक दिया और सही शेर बोलने को कहा।
विज्ञापन


किरण और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने भी उन पर निशाना साधा। इस पर विज बोले कि, मेरे फैक्ट आपको डिफेक्ट ही दिखते हैं। हरियाणा आज भी अपने हक के लिए रो रहा है। न हाईकोर्ट मिला, न चंडीगढ़ न ही हिंदी भाषी क्षेत्र। चंडीगढ़ में प्रवेश करने पर लगता है कि किसी दूसरे प्रदेश में आ गए। उधर, से कांग्रेस विधायक ने चुटकी ली कि विज को इस्तीफा दे देना चाहिए। दो साल में उनकी सरकार कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में चिकनगुनिया और डेंगू फैला हुआ है। जवाब देते हुए विज बोले कि हरियाणा सबसे सेफ है। यहां मात्र अठारह सौ मामलों की पुष्टि हुई है, दिल्ली में पंद्रह हजार व पंजाब में पांच हजार मामले सामने आए हैं। करण दलाल ने विज को स्वास्थ्य विभाग के आंदोलनरत कर्मियों की सुध लेने की सलाह दी तो विज ने कहा कि विभाग के आंदोलनरत एनआरएचएम व अन्य कर्मी पक्का नहीं होंगे। हाईकोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है। यूनियन के नेता शुक्रवार को उनसे मिले हैं, उन्होंने सच जानने पर ड्यूटी ज्वाइन करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed