फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute during tribute program of baba saheb bhim rao ambedkar

जब जूता पहने ही अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने लगे भाजपा सांसद

Mon, 07 Dec 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 07 Dec 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
dispute during tribute program of baba saheb bhim rao ambedkar

डा. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब मुख्य अतिथि सोनीपत के सांसद जूते पहन कर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे तो विशिष्ट अतिथि और आयोजकों ने उनको जूता उतारने के लिए टोक दिया।

विज्ञापन


इस पर सांसद ने यह कहकर बचना चाहा कि जूता उतारने के लिए फीता खोलना पड़ेगा। लेकिन, आयोजकों के अड़ जाने पर सांसद ने जूते उतारने के बाद ही श्रद्धांजलि अर्पित की और मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को हरियाणा के जींद में डीआरडीए के सभागार में श्रद्धांजलि समारोह था। इसमें सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक मुख्य अतिथि तथा दलित महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर सिंह पहलवान विशिष्ट अतिथि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत से भाजपा सांसद हैं रमेश कौशिक

dispute during tribute program of baba saheb bhim rao ambedkar

सांसद रमेश कौशिक दोपहर करीब ढाई बजे समारोह में पहुंचे। आयोजकों ने सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुलाया तो कौशिक जूते उतारे बिना डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंच गए।

इस पर दलित महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर सिंह पहलवान ने सांसद को यह कहकर टोक दिया कि जूते पहनकर कभी भी श्रद्धांजलि नहीं दी जाती।

सांसद ने पलट कर जवाब दिया कि जूतों के फीते बंधे हुए हैं और जूते उतारने के लिए उन्हें फीते खोलने पड़ेंगे, लेकिन आयोजक जूते उतारने पर अड़े रहे। इसके बाद सांसद ने जूते उतार कर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रमेश कौशिक, सांसद सोनीपत ने बताया कि समारोह में ऐसी कोई बात नहीं हुई, मैं तो जूते उतार कर ही श्रद्धांजलि देने के लिए गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed