फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute Between students at Ludhiana Of Punjab

यूपी-बिहार और पंजाब के छात्र आपस में भिड़े, 12 हुए घायल, दो थानों की पुलिस तैनात

Tue, 03 Sep 2019 11:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dispute Between students at Ludhiana Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

लुधियाना के गिल रोड स्थित श्री गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनई) में पढ़ने वाले उत्तरप्रदेश, बिहार और पंजाब के छात्र सोमवार को भिड़ गए। पांच दिनों से मामूली बात को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को उग्र रुप धारण कर गया। कैंटीन में बैठे छात्रों ने वहां पड़े सामान को ही अपना हथियार बना लिया और एक दूसरे पर बरसाने लगे। मारपीट में 12 छात्र घायल हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। उन्होंने मामला शांत करवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कॉलेज में मारपीट के चलते एक बार तो कॉलेज बंद कर दिया गया। देर रात तक कॉलेज और हास्टल के अंदर पुलिस तैनात रही। माहौल तनावपूर्ण होता देख कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मंगलवार को भी कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी कॉलेज के बाहर और अंदर व हॉस्टल में पुलिस तैनात रही। पुलिस के आलाधिकारी और कॉलेज प्रबंधन इस मामले में गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहे हैं। यूपी और बिहार के छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत दी है ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले उत्तर प्रदेश-बिहार और पंजाब के छात्रों का आपस में मेस में झगड़ा हुआ था। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझा दिया गया था। तीन दिन बाद फिर मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। पंजाब के छात्र प्रिंसिपल के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया। 

सोमवार को दोनों गुटों के छात्र कैंटीन में बैठे थे। इसी दौरान फिर कोई बात हुई और वहां बैठे सभी छात्र आपस में भिड़ गए। सभी छात्रों ने एक दूसरे पर कुर्सियां, वायपर, डस्टबीन और अन्य सामान उठाकर मारा। हंगामा होते ही कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने एक बार कॉलेज बंद कराया और पुलिस को सूचना दी। 

इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। कॉलेज में पढ़ने वाले सुखमनप्रीत, बलविंदर ने आरोप लगाया कि यूपी-बिहार के छात्र उन्हें बिना बात परेशान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी बिहार के स्टूडेंट्स पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से नाराज पंजाब के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। दूसरी तरफ यूपी निवासी प्रभात कुमार, बिहार निवासी अवनीश राज ने आरोप लगाया कि पंजाब के छात्र उन्हें परेशान करते हैं। जब वह शिकायत लेकर जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबाने पर जोर दिया जाता है। 

एसीपी साउथ जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि माहौल काफी खराब था लेकिन अब शांत है। अब भी पुलिस फोर्स को कॉलेज और हास्टल के बाहर तैनात किया हुआ है। बाकी जांच की जा रही है। एडीसीपी जसकरणजीत सिंह तेजा का कहना है कि दोनों पक्षों को बैठाकर विवाद को समाप्त करवा दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट करके यूपी और बिहार की सरकार को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed