फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispensary and public toilet to be built in Indira Colony, Governor gives instructions

Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में बनेगी डिस्पेंसरी और पब्लिक टॉयलेट, गवर्नर ने दिए निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dispensary and public toilet to be built in Indira Colony, Governor gives instructions
चंडीगढ़। मनीमाजरा इंदिरा कॉलोनी के विकास को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासक से बीते रोज जनता दरबार में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. फूल चंद, मनोनीत पार्षद गीता चौहान और डॉ. अधीश सेठी ने प्रशासक के समक्ष इंदिरा कॉलोनी में डिस्पेंसरी निर्माण और सार्वजनिक शौचालय की तत्काल आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। कॉलोनी में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए इन मांगों को अत्यंत जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इंदिरा कॉलोनी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed