{"_id":"652e8fdbc96c3f38050319ad","slug":"dismissed-sho-navdeep-got-a-big-blow-from-the-high-court-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बर्खास्त एसएचओ नवदीप को हाईकोर्ट से झटका, जमानत से इंकार, प्रताड़ित होकर दो भाइयों ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बर्खास्त एसएचओ नवदीप को हाईकोर्ट से झटका, जमानत से इंकार, प्रताड़ित होकर दो भाइयों ने दी थी जान
Tue, 17 Oct 2023 07:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:19 PM IST
सार
एसएचओ नवदीप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और तीन सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग की थी। आरोप है कि एसएचओ नवदीप सिंह से तंग आकर दो भाइयों मानवजीत और जश्नदीप ने दो सितंबर को उफनाती ब्यास नदी में छलांग लगा जान दे दी थी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नदीप आत्महत्या मामले में बर्खास्त एसएचओ नवदीप सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका को दूसरी सुनवाई पर ही सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ नवदीप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और तीन सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग की थी। आरोप है कि एसएचओ नवदीप सिंह से तंग आकर दो भाइयों मानवजीत और जश्नदीप ने दो सितंबर को उफनाती ब्यास नदी में छलांग लगा जान दे दी थी। मानवदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा था कि दोस्त की बहन परमिंदर कौर का पति गुरमीत सिंह और उसके परिवार के साथ विवाद है।
विज्ञापन
जालंधर डिवीजन नंबर 1 के पुलिस स्टेशन के एसएचओ नवदीप सिंह के पास यह मामला पहुंचा था। 16 अगस्त को थाने में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप के अनुसार इस दौरान लड़के पक्ष ने परमिंदर कौर और मानवजीत के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति मानवजीत को एसएचओ नवदीप सिंह के पास ले गया। कुछ मिनट बाद अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई और मानवजीत के साथ मारपीट व बेहद बुरा सुलूक किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि मानवजीत की पगड़ी उतारी गई और बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद महिला कांस्टेबल से बदसलूकी की बात कहते हुए मानवजीत पर ही मामला दर्ज कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। अगले दिन मानवजीत को इस मामले में जमानत मिल गई थी। इस प्रताड़ना से आहत होकर मानवदीप व उसके भाई जशनदीप ने ब्यास में छलांग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है और इसी मामले में अग्रिम जमानत के लिए नवदीप सिंह ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।