फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disgruntled Congress leaders meeting at Minister Charanjit Singh Channi and Sukhjinder Singh Randhawa residence

पंजाब कांग्रेस में घमासान: मंत्री रंधावा बोले- मैं जेल जाने से नहीं डरता, प्रताप बाजवा ने कहा- परगट को धमकी शर्मनाक

Wed, 19 May 2021 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 May 2021 12:27 AM IST
सार

मंगलवार को पंजाब के असंतुष्ट नेताओं ने चंडीगढ़ में दो बैठक की। पहली बैठक के बाद ही जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पहली बैठक का आयोजन मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दूसरी बैठक मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर आयोजित हुई। 

विज्ञापन
Disgruntled Congress leaders meeting at Minister Charanjit Singh Channi and Sukhjinder Singh Randhawa residence
मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी घमासान बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर उनकी ही कैबिनेट के असंतुष्ट मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर असंतुष्ट नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद रंधावा ने कैप्टन का नाम लिए बिना कहा कि न मैं विजिलेंस से डरता हूं और न ही जेल जाने से। वहीं, सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने विधायक परगट सिंह को मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वारा कैप्टन अमरिंदर का नाम लेकर विजिलेंस जांच की धमकी देने के आरोप पर कहा कि यह शर्मनाक है। इस बीच, सिद्धू ने भी ट्विटर से सीएम पर हमला किया। 

विज्ञापन


मंगलवार को असंतुष्ट नेताओं ने चंडीगढ़ में दो बैठकें कीं। इनमें पहली बैठक चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई। इसमें जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक परगट सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद दूसरी बैठक सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सुखजिंदर रंधावा के आवास पर की। इसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप बाजवा और कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दोनों बैठकों के बाद असंतुष्ट नेता मंगलवार शाम को ही पूरा विवाद मीडिया के सामने रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाले थे लेकिन पार्टी आलाकमान के दखल के बाद इसे टाल दिया गया। बैठकों के दौरान सभी नेता इस बात पर सहमत दिखे कि बेअदबी के मुददे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यप्रणाली से प्रदेश के लोग खुश नहीं हैं और लोगों में यह धारणा मजबूत हो गई है कि कैप्टन बादल परिवार का बचाव कर रहे हैं। बैठक में नेताओं का यह भी कहना था कि अगले साल चुनाव के लिए अब वे किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे क्योंकि बेअदबी और कोटकपूरा फायरिंग मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का वादा पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी लड़ाई को भटकाने की कोशिश : रंधावा

जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को चरणजीत चन्नी के आवास पर बैठक के बाद मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को लेकर है, जिसे अब भटकाने की कोशिश हो रही है। इसका पता लगना चाहिए कि यह साजिश कौन रच रहा है। 

रंधावा ने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा- न मैं विजिलेंस से डरता हूं और न ही जेल जाने से। चन्नी के खिलाफ महिला आयोग की कार्रवाई को लेकर रंधावा ने कहा कि महिला आयोग एक सांविधानिक संस्था है। जब कोई चेयरमैन बन जाता है तो उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं होता। वह सरकार के अधीन कार्य करता है। रंधावा ने कहा कि महिला आयोग की चेयरपर्सन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि 2018 की ऐसी घटना जिसमें कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई, उसे आज क्यों उठाया जा रहा है? रंधावा ने कहा कि हमारी लड़ाई पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के संबंध में है और हमारे चुनावी घोषणापत्र मे भी यह दर्ज है। कैप्टन ने बरगाड़ी में धरना समाप्त कराने के लिए उन्हें भेजा था और यह निर्देश दिया था कि वहां वादा करके आओ कि बेअदबी के दोषियों को सजा दिलाएंगे। संत समाज ने मेरे घर के बाहर धरना लगाया। ऐसे में जमीर वाला इंसान मुंह दिखाने लायक नहीं रहता। 

सच बोलने वालों को आप दुश्मन समझ रहे हो : सिद्धू

अपने ट्विटर हैंडल से नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से कैप्टन अमरिंदर पर हमला बोला। सिद्धू ने मंगलवार को लिखा- जो सांसद और विधायक जनता के मुद्दे उठा रहे हैं, वे पार्टी को ही मजबूत कर रहे हैं। अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी सांविधानिक जिम्मेवारी निभा रहे हैं। लेकिन जो सच बोल रहा है, वह आपका दुश्मन बन जाता है। इसलिए आप अपने ही पार्टी के साथियों को धमका रहे हैं। यह आपका डर और असुरक्षा को ही दर्शा रहा है।

लोग अकालियों का हिसाब मांग रहे थे, हमने अपनों के बही-खाते खोल लिए : बाजवा
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि लोगों ने सरकार किसी और उम्मीद से चुनी थी। लोग मानते थे कि कांग्रेस की सरकार राज्य में अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा की गई लूट का हिसाब लेगी। बाजवा ने कहा कि उनका हिसाब तो हमने साढ़े चार साल में भी नहीं लिया। 

आज जब अपने नेताओं ने यह आवाज उठाई तो हमने अपने ही नेताओं के बही-खाते खोलने शुरू कर दिए। उन्होंने विधायक परगट सिंह को धमकाने की घटना को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। गौरतलब है कि परगट सिंह ने सोमवार को कहा था कि सीएम के सलाहकार संदीप संधू ने उन्हें धमकाया था। संधू ने कहा था, आपने कैप्टन के बारे में कई गलत बातें कही हैं, आपकी प्रॉपर्टी को लेकर विजिलेंस ने कागजात तैयार कर लिए हैं। यह सीएम का मैसेज था जो मैंने आपको दिया है। 

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान क्यों 
मुख्यमंत्री पर लगातार हमलावर विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ डेढ़ साल पुराने मामले में विजिलेंस जांच शुरू कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ महिला आयोग ने मी-टू के ढाई साल पुराने मामले में खोला मोर्चा। कहा- अभी तक नहीं मिला जवाब।विधायक परगट सिंह ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू पर प्रॉपर्टी को लेकर विजिलेंस जांच शुरू करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि संधू का कहना था कि यह सीएम का ही संदेश है। 

पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाएंगे हरीश रावत
पंजाब कांग्रेस में छिड़े विवाद को सुलझाने में अब पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश रावत हस्तक्षेप करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को राज्यसभा सांसद और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने दी। इस बीच, हरीश रावत से इस सिलसिले में बात नहीं हो सकी कि वे चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं या पार्टी हाईकमान के साथ बैठकर मसला हल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed