{"_id":"4d076a226233968b20b5324ede4b83e1","slug":"diseal-price-increase-traders-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह में 7वीं बार डीजल महंगा, कैसे कमाएंगे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह में 7वीं बार डीजल महंगा, कैसे कमाएंगे कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल के रेट में इजाफा आम आदमी की मुसीबत बन गया है तो वहीं उद्यमियों के लिए भी भारी मुसीबत खड़ी कर रहा है। इंडस्ट्री का काम डीजल से चलता है और यही वजह है डीजल के बढ़ते दामों के बीच उद्यमियों का हाल बेहाल हो चुका है। पिछले छह महीने में डीजल के रेट्स में सात रुपये तक का इजाफा हो चुका है। इसका सीधा प्रभाव प्रोडक्ट्स की कास्ट पर पड़ता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह में प्रोडक्ट की कीमतों में तेजी आई है जिसकी वजह है डीजल की कीमत में इजाफा होना। उन्होंने कहा कि डीजल के दामों को कंट्रोल किया जाना चाहिए। चंडीगढ़ के उद्यमी पुरुषोत्तम महाजन के अनुसार इंडस्ट्री के लिए ईंधन खासतौर से डीजल सबसे आवश्यक है। इसकी कीमत को कंट्रोल में रखना जरूरी है।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियलिस्ट एमपीएस चावला के अनुसार होटल इंडस्ट्री और प्रोडक्शन इंडस्ट्री दोनों की आवश्यकता डीजल है। डीजल के बिना काम नहीं चलता। चंडीगढ़ में करीब दो हजार इंडस्ट्री हैं जिनका प्रोडक्शन और अन्य कार्य डीजल से जुड़े हैं। खासतौर से गर्मियों में जनरेटर के लिए डीजल सबसे आवश्यक होता है।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट पर पड़ता है सीधा असर
चंडीगढ़ इंदौर रोड लाइन के मालिक संजीव दीवान (कुक्कू) ने कहा कि डीजल के रेट्स बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों का काम सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। एग्रीमेंट की वजह से व्यापारी पैसे देते नहीं हैं। इससे कास्ट हमारी ही कम हो जाती है। ग्रा गोयल रोडवेज के जोनल हेड बीएल शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में प्रोडक्शन न होने की वजह से ज्यादा माल बाहर से आता है। ईंधन के रेट्स की वजह से सीधा असर प्रोडक्ट पर पड़ता है।