{"_id":"68838d30434f455ace4d3da15aff29e7","slug":"diseal-auto-trafic-challan-punjab-haryana-city-beautiful-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में चलते दिखे डीजल ऑटो तो कटेंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में चलते दिखे डीजल ऑटो तो कटेंगे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा को सिटी ब्यूटीफुल में डीजल ऑटो का प्रवेश वर्जित होने की सूचना दी है। यूटी परिवहन विभाग ने सोमवार को ही दोनों राज्यों के परिवहन सचिव को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
पहली बार डीजल ऑटो पर रोक के लिए आधिकारिक तौर पर कोई चिट्ठी लिखी गई है। इसके अलावा पुलिस को अवैध डीजल ऑटो के चालान करने के आदेश भी जारी किए हैं। इससे पहले शुक्रवार को यूटी परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दोनों राज्यों के अधिकारियों से मीटिंग भी की थी।
विज्ञापन
इस मीटिंग के मिनट्स में ही ऑटो पर लगाम कसने की बात साफ हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने दोनों राज्यों को अपनी बात स्पष्ट कर दी है। अब शहर में केवल एलपीजी ऑटो ही चल पाएंगे। एसटीए चंडीगढ़ के डीजल ऑटो को भी एलपीजी ऑटो में बदल रहा है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ ने 2009 से ही डीजल ऑटो के रजिस्ट्रेशन बंद कर रखे हैं।
विज्ञापन
तब से चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा से रजिस्टर्ड 10 हजार से ऑटो बिना परमिट फीस चुकाए दौड़ रहे थे। अब प्रशासन ने डीजल ऑटो पर पाबंदी लगा दी है। प्रशासन ने ऑटो चालकों को भी यह बात स्पष्ट कर दी है।