फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discussion with Entrepreneurs over budget 2020 at Amar ujala office

Budget 2020: चंडीगढ़ के उद्यमी बोले- व्यापारियों को दी बड़ी छूट, पढ़ें बजट को किसने दिए कितने नंबर

Sun, 02 Feb 2020 02:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Discussion with Entrepreneurs over budget 2020 at Amar ujala office
Budget 2020 - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को शहर के उद्यमियों और टैक्स कंसल्टेंट ने एक अच्छा बजट करार दिया है। हालांकि आयकर के लिए दो तरह के स्लैब में से एक को चुनने के विकल्प से आयकरदाता के उलझने और विकल्प चुनने में मुश्किल पेश आने की बात भी कही। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जुटे शहर के उद्यमियों और टैक्स कंसल्टेंट ने कहा कि छोटे उद्यमियों के लिए बजट में काफी कुछ है। 

विज्ञापन


विदेश से आयातित होने वाले उत्पादों पर ड्यूटी बढ़ने से आयात में कमी आएगी, जिसका फायदा लोकल उद्यमियों को मिलेगा। देश में उत्पादन बढ़ेगा, जिससे रोजगार सृजित होंगे। टैक्स में दी गई छूट और एक से पांच करोड़ तक ऑडिट में छूट ट्रेडर्स और छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को फायदा देंगी। हालांकि जीएसटी में राहत न मिलने से उद्यमी थोड़े निराश जरूर नजर आए लेकिन कुल मिलाकर उद्यमियों ने बजट को बेहतर करार दिया।
विज्ञापन


इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से लोकल उद्यमियों को मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार का बजट आम आदमी के साथ व्यापारियों का बजट है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे लोकल उद्यमियों के व्यापार को मजबूती मिलेगी। चीन से इंपोर्ट होने वाला सामान महंगा होने से लोकल उत्पाद बिकेंगे। इससे उत्पादन बढे़गा, जिससे रोजगार सृजित होंगे। मसलन, अभी ज्यादातर फर्नीचर चीन से आता है और वह बाजार में बिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की फर्नीचर इंडस्ट्री एक डेवलप इंडस्ट्री है। निश्चित रूप से इसको लाभ होगा। एक बात और कि इस बजट से लोगों की इनवेस्ट करने की क्षमता बढ़ेगी। इससे छोटे ट्रेडर्स को लाभ होगा। इस बजट का लाभ तुरंत नहीं दिखेगा लेकिन आने वाले समय में इसका असर निश्चित रूप से दिखेगा। मैं इस बजट को दस में से 8 नंबर दूंगा।  चरंजीव सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल

बजट का असर तुरंत नहीं आने वाले समय में दिखेगा
आप यदि देखें तो अभी वैश्विक मंदी है। बाजार में पैसे का फ्लो कम है। ऐसी स्थिति में टैक्स का जो लाभ दिया गया है, उसका सीधा लाभ आम लोगों पर होगा। निश्चित रूप से जब पैसा बचेगा तो वह बाजार में भी आएगा। खरीदारी की क्षमता में वृद्धि होगी। मेक इन इंडिया की मुहिम को मजबूत बनाते हुए सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में वृद्धि की है।

इससे कुछ समय तो परेशानी और महंगाई से जूझना पड़ सकता है पर लंबी अवधि में स्थानीय इंडस्ट्री पनपेगी और रिटेल सेक्टर भी ज्यादा मजबूत होगा। इसके साथ ही केंद्र द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए जो कदम उठाए गए हैं उससे भी ट्रेड बढ़ेगा। मैं इस बजट को दस में 7 नंबर दूंगा। -दिवाकर सहूंजा, उद्यमी

जीएसटी स्लैब में बदलाव की उम्मीद पूरी नहीं हुई

हमको काफी समय से इंतजार था कि जीएसटी के स्लैब में कोई चेंज होगा लेकिन ऐसा बजट में नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा टैक्स में जो छूट दी गई है वह बेहतरीन है। इसके साथ ही एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए केंद्र द्वारा जो पांच साल तक उनको रियायत दी गई है उसका लाभ होगा। साथ ही एक करोड़ से पांच करोड़ तक आडिट की छूट से भी ट्रेडर्स को काफी लाभ होगा।

इसमें पांच फीसदी कैश टर्नओवर से ज्यादा की कंडीशन भी अच्छी है जिससे डिजिटाइजेशन को प्रमोशन मिलेगा। निश्चित रूप से केंद्र का यह बजट शानदार है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाई के लिए भी केंद्र द्वारा किए गए प्रावधान बेहतरीन हैं। मैं इस बजट को दस में से 8 नंबर दूंगा। सुनील कंसल, महासचिव, चंडीगढ़ व्यापार संघ

यह लंबी अवधि का बजट है 
बजट काफी ठीक है। केंद्र द्वारा पेश किया गया यह बजट एक लंबी अवधि का बजट है। इसने नए स्टार्टअप को नई ऊर्जा दी है। केंद्र ने जो ड्यूटी बढ़ाई है उसका सीधा लाभ होगा कि देश में नई इंडस्ट्री खुलेंगी और जो इंडस्ट्री खत्म होती जा रही हैं वह पुनर्जीवित होंगी। निश्चित रूप से किचन के सामान, फर्नीचर, मेडिकल इक्युपमेंट में महंगाई देखने को मिलेगी लेकिन इन वस्तुओं की स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को बल मिलेगा।

हमको जीएसटी से उम्मीद थी लेकिन बजट में जीएसटी को लेकर कोई बात नहीं की गई। टैक्स में जो छूट दी गई वह शानदार है। उसका लंबी अवधि में लाभ होगा। इस बजट का सीधा लाभ कुछ समय में लोगों को मिलेगा। मैं इस बजट को 10 में 8 नंबर दूंगा। अमित जैन, महासचिव, चंडीगढ़ व्यापार संघ

ऑडिट में छूट का सीधा लाभ मिलेगी ट्रेडर्स को 

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का लंबी अवधि में लाभ होगा। बजट में टैक्स में छूट का लाभ आम आदमी को होगा। वास्तव में पैसे का फ्लो सबसे अहम होता है। आम आदमी के जेब में पैसा बचेगा तभी वह उसको खर्च करेगा। पहले टैक्स में छूट के लिए तमाम इनवेस्टमेंट करनी पड़ती थी लेकिन अब हर एक इंडिविजुअल को स्पष्ट किया गया है कि वह खुद इसका निर्णय ले सकता है।

केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ से पांच करोड़ तक आडिट में छूट का सीधा लाभ ट्रेडर्स को होगा। एयरपोर्ट और पीपीपी मोड में अस्पताल को तैयार करवाने से सीधा फायदा आम आदमी को होगा। मैं इस बजट को 10 में 8 नंबर दूंगा। संजीव चड्ढा, महासचिव, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
 
खपत का फार्मूला लेकर आई सरकार 
अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए सबसे अहम होता है मांग और खपत का बढ़ाना। खपत बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आम आदमी की जेब में ज्यादा पैसा हो। नौकरीपेशा लोगों को केंद्र सरकार ने टैक्स में जो राहत दी है उससे उनकी जेब में पैसा बचेगा। इसके साथ ही सरकार ने रोजगार की ओर भी ध्यान दिया है। यदि आप ध्यान से देखें तो इंपोर्ट ड्यूटी में की गई वृद्धि से एक ओर तो विदेशी माल महंगा होगा तो वहीं दूसरी ओर इंडियन इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी।

निश्चित तौर से जो विदेशी कंपनियां भारत को एक बड़ा बाजार मानती हैं वह इंडिया में अपना निवेश करेंगी। इसका सीधा लाभ रोजगार डेवलपमेंट में होगा। हालांकि आयकर के लिए दो ऑप्शन देकर सरकार ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। अब सब लोग गुणा-भाग में जुट गए हैं। कृषि के लिए भी जो नई योजनाएं तैयार की गई हैं उसका लाभ होगा। मैं इस बजट को दस में 7 नंबर दूंगा। -गुरदीप सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed