फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discussion of the project increased the closeness... Feelings connected hearts

Chandigarh News: प्रोजेक्ट की चर्चा से बढ़ी नजदीकियां... एहसास ने दिलों को जोड़ा

Sat, 14 Feb 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Discussion of the project increased the closeness... Feelings connected hearts
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की लैब में साथ-साथ रिसर्च करते हुए नवप्रीत कौर और रिमलजोत सिंह की दोस्ती प्यार के बाद जीवन साथी में बदल गई। नवप्रीत ने 2017 में फॉरेंसिक साइंस में मास्टर्स के लिए दाखिला लिया और 2019 में पीएचडी शुरू की। उसी दौरान बटाला के रिमलजोत ने भी पीएचडी ज्वाइन की। लैब में प्रोजेक्ट पर चर्चा से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के शोध कार्य में मदद करते रहे। इसी लैब में दोंनो ने एक दूसरे के व्यवहार को समझा और कब सहयोगी से प्रेमी बन गए, पता ही नहीं चला। इसके बाद रिमल ने नवप्रीत के सामने प्यार का इजहार किया और शादी करने का प्रपोजल रखा। नवप्रीत के हां करते ही दोनों ने परिवार में बात की तो परिवार सहमत हो गया। बीते 1 दिसंबर को दोनों ने विवाह कर लिया। अब दोनों हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed