{"_id":"5795e6f34f1c1b2e6421e100","slug":"discourtesy-holy-book-discourtesy-malerkotla-holy-book-discourtesy-aap-mla-naresh-yadav-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ देने का वादा कर फंसे आप विधायक, 2 दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ देने का वादा कर फंसे आप विधायक, 2 दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी विधायक नरेश यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मालेरकोटला में पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में आप के विधायक नरेश यादव पर एक करोड़ देने का वादा करने के आरोप हैं। इसी आधार पर पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि उन्हें रविवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर मुस्लिम बहुल मलेरकोटला इलाके में तनाव फैलाने के लिए कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश रचने का आरोप है। हालांकि, आम आदमी पार्टी इसे राजनीति से प्रेरित षडयंत्र बता रही है।
मालेरकोटला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट विक्रमजीत सिंह आदेश के बाद रविवार को पंजाब पुलिस की टीम एसपी जसकरण सिंह तेजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची थी। गिरफ्तारी के समय नरेश यादव ने खुद को बेगुनाह बताया है।

इसलिए दर्ज है मामला
आप एमएलए नरेश यादव
कुरान शरीफ के बेअदबी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी विजय कुमार ने खुलासा किया है कि उसे विधायक ने इस काम के लिए 1 करोड़ रुपए देने का वादा किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने आप विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के पास आप विधायक के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। कुछ दिन पहले विजय कुमार ने बेअदबी मामले में गिरफ्तार के संगरूर जिला अदालत में बयान कलमबद्ध हुए थे। इन्हें सीलबंद लिफाफे में मालेरकोटला कोर्ट भेजा गया था।
ऐसा माना जा रहा है कि इन बयानों में मुख्य आरोपी द्वारा आप विधायक नरेश यादव की कुरान बेअदबी मामले में संलिप्तता का खुलासा किया। इसके बाद ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने यादव के गिरफ्तारी वारंट जारी किए।