फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dirty water will not fall in Sukhna Cho and N Cho

गंदे पानी से इस तरह बचेंगे सुखना व एन चो

Sat, 20 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dirty water will not fall in Sukhna Cho and N Cho
चंडीगढ़। कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट रिसाइकल प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए नगर निगम दो करोड़ की लागत से दूषित जल उपचार संयंत्र (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने जा रहा है। प्लांट के लगने से सुखना चो व एन चो में गिर रहा गंदा पानी काफी हद तक शुद्ध होकर निकलेगा। यह प्रस्ताव 25 फरवरी को होने वाली सदन की बैठक में आएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सब कमेटी ने जांच में पाया था कि औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित निगम के सीएंडडी वेस्ट प्लांट से जो पानी निकलता है, उसमें चिकनी मिट्टी (सिल्ट) की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह पानी सुखना और एन चो में गिराया जाता है। इससे चो का पानी गंदा हो जाता है। निगम को इसके लिए मशीनरी लगवा कर पानी को शुद्ध करना चाहिए। सब कमेटी के निर्देश पर निगम के बीएंडआर विभाग ने दूषित जल उपचार संयंत्र लगाने की योजना बनाई। इसके लगने से पानी की गंदगी काफी हद तक साफ हो जाएगी। जो सुखना और एन चो को गंदा नहीं करेगा। प्लांट पर खर्च होने वाली राशि ज्यादा होने के कारण इसे सदन के सामने रखा जा रहा है। सदन की मंजूरी मिलने के बाद प्लांट के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

27 को होगी वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक
26 से 28 फरवरी तक रोज फेस्टिवल है। इस दौरान सदन की बैठक संभव नहीं है, इसलिए नगर निगम ने 25 फरवरी को सदन की बैठक रखी है। वहीं, वित्त एवं अनुबंध कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक के लिए 2 से 3 घंटे ही लगते हैं, इसलिए इसे 27 फरवरी को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच एसटीपी के अपग्रेडेशन का भी दिया था निर्देश
जस्टिस प्रीतमपाल के नेतृत्व में बनी सब कमेटी ने शहर के पांचों सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया था। उस दौरान इन प्लांट को जल्द से जल्द अपग्रेड करने को कहा था। कमेटी के सदस्यों ने कहा था कि इससे सुखना व एन चो में गंदा पानी जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने बताया था कि पहले निविदा रद्द होने और उसके बाद कोरोना महामारी के कारण काम में रुकावट आ गई थी। इसे जल्द अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed