{"_id":"58125fe34f1c1bcf75bc51fc","slug":"dirt-on-the-action-to-make-foods-ax-fell-at-factories","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी में खाद्य पदार्थ बनाने पर कार्रवाई, फैक्ट्रियां पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी में खाद्य पदार्थ बनाने पर कार्रवाई, फैक्ट्रियां पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
fe
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल सीजन में स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड की टीम का अभियान वीरवार को भी जारी रहा। दूषित माहौल में मिठाई व खाद्य पदार्थ बनाने पर किशनगढ़ व शास्त्री मार्केट में दो फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
किशनगढ़ की फैक्टरी में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं, जबकि शास्त्री मार्केट में बेकरी के आइटम तैयार किए जा रहे थे। फूड सेफ्टी अफसरों ने बताया कि छापेमारी से पहले दोनों फैक्टरी मालिकों को चेतावनी दी गई थी कि वे फूड सेफ्टी विंग की गाइडलाइंस के अनुसार आइटम बनाएं और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। इसके बावजूद फैक्टरी मालिकों की ओर से लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी विंग एंड स्टैंडर्ड के डेजिग्नेट अफसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार को फूड सेफ्टी अधिकारियों की टीम ने किशनगढ़, शास्त्री नगर और दड़वा का दौरा किया।
विज्ञापन
किशनगढ़ स्थित फैक्टरी में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। इस फैक्टरी से छोटी दुकानों में मिठाई सप्लाई की जाती है। छापे के दौरान वहां पर बेहद दूषित माहौल में मिठाइयां तैयार की जा रही थी।
टीम ने फैक्टरी से सैंपल भरकर उसे सील कर दिया। उसके बाद मनीमाजरा स्थित शास्त्री मार्केट में छापेमारी की। वहां पर एक बेकरी में दूषित माहौल में केक व अन्य सामान तैयार किए जा रहे थे।
क्रीम के सैंपल भरे। चालान काटा और फैक्टरी को सील कर दिया। करीब 50 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को नष्ट कर दिया गया। गांव दड़वा में बिना लाइसेंस के चल रही एक अन्य दुकान का चालान भी काटा गया।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने से अभियान चलाया जा रहा है। इस बार अभियान चलाने से पहले सभी को गाइडलाइंस के बारे में अवगत भी कराया गया था।