फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Directorate of JBT calls for report on students who do not leave school

Chandigarh News: स्कूल नहीं छोड़ने वाले जेबीटी की निदेशालय ने तलब की रिपोर्ट, कार्रवाई के आदेश

Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Directorate of JBT calls for report on students who do not leave school
स्कूल नहीं छोड़ने वाले जेबीटी की निदेशालय ने तलब की रिपोर्ट, कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

डीईईओ को कड़ी हिदायत चुनाव में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को छोड़कर स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को किया जाए कार्यमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 2017 बैच के जेबीटी के पुराने स्कूल नहीं छोड़ने और नए स्कूल में कार्यभार नहीं संभालने पर शिक्षा निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षकों की मनमर्जी पर मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने नाराजगी जताते हुए ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी है कि चुनाव संबंंधी कार्य में ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों को छोड़कर शेष स्थानांतरित हुए शिक्षकों को तुरंत कार्यमुक्त कर नए स्कूलों में कार्य ग्रहण कराया जाए।
वर्ष 2017 बैच के नौ हजार शिक्षकों को स्कूल अलॉट हो चुके हैं। मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपने-अपने जिले से संबंधित पीआरटी अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से कार्य मुक्त करते हुए कार्य ग्रहण करवाना तय करें।
विज्ञापन



छठी से आठवीं कक्षा की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट 13 पूरी करने के निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने राज्य के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कक्षा छठी से आठवीं की वार्षिक मूल्यांकन लंबित रिपोर्ट पर फटकार लगाई है निदेशालय ने 13 अप्रैल तक लंबित रिपोर्ट अवसर एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने 8 फरवरी को सभी विषय व कक्षा शिक्षकों को उसी दिन परीक्षा की तारीख की समीक्षा के लिए अवसर पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करनी थी। मगर स्कूलों ने अभी तक अवसर पोर्टल पर अंक अपलोड नहीं किए हैं। वार्षिक मूल्यांकन के लिए 13 अप्रैल तक डाटा अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed