फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Directorate Committee said accused right on HCs Reagan Kumar

एचसीएस रीगन कुमार पर निदेशालय कमेटी ने सही पाए आरोप, रिपोर्ट सौंपी, कार्रवाई का इंतजार

Wed, 25 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
 Directorate Committee said accused right on HCs Reagan Kumar
आईएएस, रीगन कुमार
हरियाणा कैडर के एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को उत्कर्ष सोसायटी में अधीनस्थ कर्मचारी के साथ जबरदस्ती करने के मामले में शिक्षा निदेशालय की सात सदस्यीय कमेटी ने भी आरोपी ठहरा दिया है। कमेटी की चेयरपर्सन अतिरिक्त निदेशक एकेडमिक किरण मई ने यौन उत्पीड़न मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। अब कार्रवाई का इंतजार है। सात सदस्यीय कमेटी ने जांच में पाया है कि रीगन कुमार ने बीते 29 मई को पीड़ित युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


कमेटी के सामने पीड़िता, उसके भाई और उत्कर्ष सोसायटी में काम करने वाले 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। सभी ने बयानों में पीड़िता के साथ एचसीएस के जबरदस्ती करने की बात कही है। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी रीगन कुमार को अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार समन किया गया, लेकिन वह चौथी बार बुलाने पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपी ने कमेटी के सामने अस्वस्थ होने का बहाना भी बनाया, जबकि कमेटी ने उन दिनों की उत्कर्ष सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में रीगन कुमार को कार्यालय आते देखा है। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार अगर सरकार ने कार्रवाई की तो एचसीएस अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चूंकि, प्रदेश सरकार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed