{"_id":"58fa57d04f1c1bec208b458f","slug":"director-principal-now-increased-the-age-limit-from-55-to-59-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर- प्रिंसिपल के नियुक्ति नियम में बदलाव, यूपीएससी की मंजूरी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर- प्रिंसिपल के नियुक्ति नियम में बदलाव, यूपीएससी की मंजूरी बाकी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
वीपी सिंह बदनौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन ने डायरेक्टर प्रिंसिपल के नियुक्ति नियमों में कुछ बदलाव किए है। इसे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भी मंजूरी दे दी है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) के डायरेक्टर प्रिंसिपल के पद पर नियुक्ति को लेकर नियमों में किए गए बदलाव में आयु सीमा 55 से बढ़ाकर 59 वर्ष कर दी गई है। रिक्रूटमेंट रूल में किए गए बदलाव पर अब केवल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की मंजूरी बाकी है।
यूपीएससी की मंजूरी मिलते ही डायरेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डायरेक्टर - प्रिंसिपल के लिए अब आयु सीमा को 55 से बढ़ाकर 59 वर्ष कर दी गई है। डायरेक्टर का अधिकतम कार्यकाल पांच साल और न्यूनतम तीन साल का रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पंजाब में सेवानिवृत्त आयु को 62 वर्ष देखते हुए डायरेक्टर प्रिंसिपल के रिक्रूटमेंट रूल्स में बदलाव किया गया है।
अब 59 वर्ष की आयु तक के डॉक्टर डायरेक्टर प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन कर सकते है। नए नियम के मुताबिक डायरेक्टर पद पर अब अधिकतम पांच साल के लिए नियुक्ति होगी। वहीं, अगर कोई 59 साल की आयु में डायरेक्टर बनता है तो उसका 62 साल तक यानी तीन साल का कार्यकाल रहेगा।
विज्ञापन
दो से तीन माह लग सकते है नए प्रिंसिपल डायरेक्टर के लिए
जीएमसीएच-32 के नए डायरेक्टर प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर दो से तीन माह का समय लग सकता है। प्रशासन द्वारा नियुक्ति नियमों में किए गए बदलाव को यूपीएससी की मंजूरी मिलते ही डायरेक्टर पद के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डायरेक्टर प्रो. अतुल सचदेव का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह प्रो. एके जनमेजा को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रो. अतुल सचदेव जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर बने रहेंगे।