{"_id":"e04b80b9e124f7c987d11a67c6b34ed1","slug":"direct-transferation-of-subsidy-in-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खातों में सीधे ट्रांसफर होगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खातों में सीधे ट्रांसफर होगी सब्सिडी
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 12 Nov 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को सरकार से मिलने वाली सब्सिडी एक फरवरी-14 से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रशासन ने भी इसके लिए कवायद तेज कर दी है।
इसी कड़ी में सोमवार को डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने जिला फूड सप्लाई कंट्रोल, चीफ लीड बैंक, पेट्रोलियम कंपनियों के नुमाइंदों और गैस एजेंसी मालिकों के साथ मीटिंग की। जिसमें आधार कार्ड को बैंक खातों और एलपीजी कनेक्शन के साथ लिंक करने पर विचार किया गया।
डीसी सिद्धू ने कहा कि जिले में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम फरवरी-14 से पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। जिसके लिए उपभोक्ताओं को जरूरी दस्तावेज जमा कराने जरूरी हैं।
विज्ञापन
सभी उपभोक्ताओं को आधार कार्ड की एक कॉपी पर गैस कनेक्शन नंबर व मोबाइल नंबर लिखना होगा। आधार कार्ड की एक अन्य कॉपी पर अपना बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम व मोबाइल नंबर लिखना होगा।
उसके बाद ये दोनों कॉपियां अपनी एलपीजी गैस एजेंसी में जमा करानी होंगी। वहीं, उपभोक्ताओं को अपना आधार नंबर बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए बैंक से संपर्क करना होगा।
उन्हें अपने बैंक में जाकर अपना आधार नंबर देना होगा। तभी सब्सिडी सीधे तौर पर उनके बैंक अकाउंट में जमा कराई जा सकेगी।