फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Direct bus service started from Chandigarh to Ayodhya Dham

Chandigarh News: चंडीगढ़ से अयोध्या धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Sat, 10 Feb 2024 04:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service started from Chandigarh to Ayodhya Dham
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को दिल्ली होते हुए अयोध्या धाम के लिए सीटीयू की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा, परिवहन सचिव नितिन कुमार यादव, डीजीपी प्रवीर रंजन, वित्त सचिव विजय नामदेवराव जडे आदि मौजूद रहे। बस आईएसबीटी-17 से दोपहर 1:30 बजे चलेगी। वहीं, अयोध्या धाम से शाम 4:30 बजे बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। प्रशासक पुरोहित ने कहा कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की यह पहल से चंडीगढ़ और उसके बाहर के निवासियों को विश्वसनीय और कुशल परिवहन सेवाएं प्रदान करने की सीटीयू की प्रतिबद्धता में एक और मील का पत्थर है। सीटीयू ने लोगों की विविध यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए पड़ोसी राज्यों के विभिन्न गंतव्यों तक अपनी बस सेवाओं का विस्तार करने में प्रतिष्ठा हासिल की है। विशेष रूप से सीटीयू सालासर धाम, खाटू श्याम, वृंदावन, हरिद्वार, कटड़ा, ज्वाला जी और चामुंडा देवी जैसे धार्मिक स्थलों पर सफलतापूर्वक सेवा प्रदान कर रहा है। दिल्ली के रास्ते अयोध्या धाम के लिए यह नई बस सेवा यात्रियों को का सफर सुविधाजनक और आरामदायक बनाएगी।
विज्ञापन




इन जगहों से गुजरेगी अयोध्या के लिए बस
चंडीगढ़ से बस आईएसबीटी-आनंद विहार दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ (कैसर बाग) हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी। आम जनता की सुविधा के लिए इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन आरक्षण https://ctuonline.chd.gov.in और सीटीयू मुसाफिर मोबाइल एप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर निगम ने भेजे अर्पण के 50 बक्से
चंडीगढ़ नगर निगम ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रतिष्ठित भगवान श्री राम मंदिर में ‘अर्पण’ उत्पादों के पचास बक्से भेजकर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इन बक्सों में फूलों के अपशिष्ट से तैयार किए गए ये अगरबत्ती, धूपबत्ती और मोमबत्तियां सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं जो पर्यावरण प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी के प्रति शहर के समर्पण का उदाहरण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बस सेवा का प्रकार : एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग)
बस किराया : 1706 रुपये प्रति यात्री
एक तरफ की यात्रा : 947 किमी
एक तरफ की यात्रा का समय : 19 घंटे

आईएसबीटी-17 से प्रस्थान का समय : दोपहर 1:30 बजे
अयोध्या धाम पहुंचने का समय : अगले दिन सुबह 8:30 बजे
अयोध्या धाम से बस का चंडीगढ़ आने का समय : शाम 4:30 बजे
आईएसबीटी-17 पर पहुंचेगी : अगले दिन सुबह 11:05 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed