फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Chautala says, Jan nayak Janata Party will be included in third front

महागठबंधन की उम्मीदों को लगा झटका, हरियाणा में ये पार्टी होगी तीसरे मोर्चे में शामिल

Thu, 27 Dec 2018 11:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala says, Jan nayak Janata Party will be included in third front
दिग्विजय चौटाला

लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी न तो कांग्रेस के साथ जाएगी न ही भाजपा के साथ, बल्कि टीआरएस की तर्ज पर तीसरे मोर्चे में शामिल होगी। राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के चुनाव परिणामों से साफ है कि जनता भाजपा, कांग्रेस को नकार तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। यह कहना है इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का। वह बुधवार को एमडीयू स्थित शहीद स्मारक पर शहीद उद्यम सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


चौटाला ने दावा किया कि अगर जननायक जनता पार्टी की सरकार बनीं तो प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में भी प्रदेश के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण मिलेगा। एक युवा मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिलेगा, जो दलित, पिछड़ों व युवाओं को सशक्त बनाएगा। फरवरी में होने वाले जींद उपचुनाव की तैयारी करें। यह उपचुनाव हरियाणा की सत्ता के लिए राजनीतिक दलों के बीच सेमीफाइनल होगा। 

विज्ञापन

Digvijay Chautala says, Jan nayak Janata Party will be included in third front
दिग्विजय चौटाला

अगले 90 दिन प्रदेश की सियासत की दिशा व दशा तय करेंगे। देश व प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता कांग्रेस और भाजपा की जगह क्षेत्रीय दलों को आगे ला रही है। हाल ही में पांच राज्यों में बनी नई सरकारों में से दो सरकारें क्षेत्रीय दलों की हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा से भूप सिंह गरनावठी व कांग्रेस से रुद्रपाल सिंह, सतीश खोखर सैकड़ों समर्थकों सहित जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो कार्यकर्ताओं की छात्र संघ बहाली के लिए की गई मेहनत रंग लाई, लेकिन भाजपा शासित प्रदेश सरकार ने छात्र संघ चुनाव तो बहाल किए परंतु इन्हें अप्रत्यक्ष रूप से करवा दिया। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रदेश में जेजेपी की सरकार आई तो दुष्यंत चौटाला सचिवालय में बाद में कदम रखेंगे, उससे पहले ही छात्र संघ चुनावों को प्रत्यक्ष रूप से करवाने का नोटिफिकेशन जारी होगा।  

जल्द दी पार्टी को मिलेगा चुनाव चिह्न 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पीला रंग उदारवाद का प्रतीक है और हरा रंग खुशहाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा की जल्द ही पार्टी का चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। दिग्विजय ने कहा का जनवरी, फरवरी तक समस्त संगठन की घोषणा कर दी जाएगी व जल्द ही 1 बूथ 10 यूथ का अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ऐसा हो जिसके पास जाते समय ये ना सोचना पड़े, भाई साहब का मूड कैसा है 
दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला पर कटाक्ष किया, कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए, जिसके पास जाते समय लोगों को ये न सोचना पड़े कि आज भाई साहब का मूड कैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed