फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   digvijay chautala said in sirsa some people of party are plotting against us

इनेलो की रारः दिग्विजय बोले- कुछ लोग रच रहे साजिश, जारी करेंगे कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो

Thu, 25 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Thu, 25 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
digvijay chautala said in sirsa some people of party are plotting against us
Digvijay Chautala - फोटो : फाइल फोटो

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि मुझे नोटिस जारी नहीं हुआ और दुष्यंत चौटाला ने नोटिस का जवाब दे दिया है। 25 अक्तूबर को पार्टी कार्यालय द्वारा उन्हें और दुष्यंत को पत्र जारी हो सकता है। जिसमें लिखा होगा कि आपको अंतिम चांस दिया जाएगा। लेकिन मैं और दुष्यंत दया नहीं मांग रहे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाकर जो नोटिस भेजा गया है, उस पर हमें पीड़ा हुई है। लेकिन जिन्होंने नोटिस भेजा है, उन्हें तथ्य देने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


दुष्यंत को नोटिस चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के इशारे पर नहीं दिया गया। उन्होंने तो दो घंटे हमारी बात सुनी और वे 90 प्रतिशत उनकी बातों से सहमत हैं। उन्होंने माना कि हम दोनों भाईयों के साथ गलत हो रहा है। यदि पार्टी लास्ट चांस कहकर कोई पत्र थमाएगी तो फैसला प्रदेश की जनता पर छोड़ देंगे। कुछ बड़े नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का नाम प्रयोग कर रहे हैं। जो खुद के दम पर पार्टी चलाने की हुंकार भरते हैं। 

विज्ञापन

digvijay chautala said in sirsa some people of party are plotting against us
दिग्विजय चौटाला

चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का कहना है कि संगठन कभी एक आदमी से नहीं चलता। संगठन में नेता तो एक हो सकता है और हमारे नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हैं। दिग्विजय ने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि गुरुवार को एक लैटर जारी हो सकता है जिसमें उन्हें लास्ट चांस दिया जाएगा। लेकिन हमें लास्ट चांस नहीं चाहिए। हमने लाठियां खाई हैं, जेल गए हैं। हमारे खिलाफ साजिश हो रही है। दिग्विजय ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में ये चर्चाएं चल रह हैं कि हम बीजेपी में जा रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। 

हमारे पर ये भी आरोप है कि हमने सैकड़ों करोड़ रुपये खा लिए। यदि कोई सबूत दें तो हम दोनों भाई ता उम्र राजनीति से संन्यास ले लेंगे। दुष्यंत और मेरे खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया है। दिग्विजय का कहना है कि रैली में किसी के खिलाफ नारे नहीं लगे। नारे तो चौधरी देवीलाल, चौधरी ओम प्रकाश चौटाला, अजय सिंह, अभय सिंह के समर्थन में भी लगे हैं और इससे पहले बड़े नेताओं के समर्थन में नारे लगते रहे हैं। लेकिन दुष्यंत के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारे लगा दिए तो इसमें गलत क्या है। दो नवंबर को डा. अजय सिंह आएंगे, तब तक इंतजार किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि वे तो रैली में पीछे बैठे थे लेकिन प्रचार किया जा रहा है कि क्लेश की जड़ दिग्विजय है। इसे प्रूफ किया जाए। मैंने नारे लगाने के लिए किसी को भी उकसाया हो या इशारा किया हो। कोई भी नाम दिया जाए। दिग्विजय ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि इनसो की पांच अगस्त की स्थापना रैली में वर्करों को रोकने के लिए कुछ लोगों ने काफी प्रयास किए। 

वे समय आने पर उनकी कॉल रिकार्डिंग और वीडियो भी जारी करेंगे। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला यदि दुष्यंत और मुझे पद से रिजाइन करने के लिए कहेंगे तो वे कर देंगे। साथ ही उनके आदेश पर पूरी इनसो को भी त्याग पत्र दिलवा दूंगा। ओम प्रकाश चौटाला ने कभी नहीं कहा कि मैंने दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निष्कासित किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed