फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay chautala said Bhupinder singh hooda may become CM candidate of INLD

दिग्विजय चौटाला बोले- कांग्रेस छोड़ भूपेंद्र हुड्डा हो सकते इनेलो के सीएम उम्मीदवार

Fri, 14 Jun 2019 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Digvijay chautala said Bhupinder singh hooda may become CM candidate of INLD
दिग्विजय चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : Amar ujala

इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला द्वारा दीपेन्द्र की हार पर अफसोस जताने पर खासे नाराज जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने अपने दादा पर ही निशाना साधते हुए कहा कि दीपेंद्र से इतना लगाव था तो 15 साल रोहतक में कमियों क्यों गिनाई। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस छोड़ सकते हैं और इनेलो उन्हें सीएम का दावेदार बना सकती है। 

विज्ञापन


जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला बुधवार को बवानीखेडा क्षेत्र के गांवों का दौर कर देर शाम देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं और मीडिया से रूबरू हुए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ओपी चौटाला हमारे राजनीतिक व पारिवारिक मुखिया हैं। लेकिन इनेलो पार्टी द्वारा ओपी चौटाला व अजय चौटाला को जेल भेजने के दोषियों पर इस प्रकार की मेहरबानी अजीब लगी। उन्होंने कहा कि दीपेन्द्र से इतनी हमदर्दी थी तो इनेलो ने क्यों 15 साल दीपेन्द्र में कमी निकाल कर विरोध किया। 
विज्ञापन


दिग्विजय ने आशंका जताई कि भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा चुनाव में इनेलो के सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा में दुष्यंत चौटाला सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में पीएम नहीं सीएम चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम पर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सीएम मनोहर लाल को राजनीति का अनुभव नहीं, तभी उनके राज में प्रदेश में तीन बड़ी घटनाएं हुई और सैकड़ों लोगों की जान गईं। उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों को स्वार्थी नेता बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed