{"_id":"5d2e334d8ebc3e6ca265ff30","slug":"digvijay-chautala-protest-in-kaithal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी व महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे दिग्विजय, बोले-हरियाणा बुरे दौर से गुजर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी व महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे दिग्विजय, बोले-हरियाणा बुरे दौर से गुजर रहा
Wed, 17 Jul 2019 01:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में शहर में प्रदर्शन किया और सीटीएम को सीएम व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दिग्विजय ने कहा कि आज हरियाणा अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश का आमजन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए दिग्विजय कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी का ये आलम है की पीएचडी किया हुआ युवा भी चपरासी की नौकरी करने को विवश है। दिग्विजय ने हरियाणा के युवाओं के हितों की आवाज उठाते हुए मांग की कि हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण किया जाए।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा और कहा की आज हरियाणा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ही डॉक्टर को सरेआम गोलियों से मौत के घाट उतार दिया जाता है। डीजल पेट्रोल के दाम किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन