फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DIG will investigate viral video of birthday party in Ludhiana jail

Punjab News: डीआईजी करेंगे जेल में जन्मदिन पार्टी के वायरल वीडियो की जांच, 10 के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 04:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 04:38 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना केंद्रीय जेल में मनी राणा के जन्मदिन पर चाय-पकौड़ा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। चारों तरफ की किरकिरी के बाद जेल विभाग ने अब जांच डीआईजी (पटियाला रेंज) को सौंपी है। वहीं 10 कैदियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
DIG will investigate viral video of birthday party in Ludhiana jail
जेल में पार्टी करते कैदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना केंद्रीय जेल में अरुण कुमार उर्फ मनी राणा के जन्मदिन पर पार्टी करने और बाद में वीडियो वायरल करने के मामले की जांच डीआईजी पटियाला रेंज को सौंपी गई है। एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह के आदेश पर उन्हें जांच करने और तीन दिन में पूरी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है। सख्त निर्देश भी दिया गया है कि अगर इस मामले में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 

विज्ञापन


आईजी जेल आरके अरोड़ा ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है। जेल में हत्यारोपी अपने साथियों के साथ जन्मदिन मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला 24 दिसंबर को जेल विभाग के पास आया था तो उसी समय बैरक की जांच की थी। मगर आरोपियों ने पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही मोबाइल फोन तोड़ दिया था। टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया था और मनी राणा पर थाना डिविजन सात में मामला दर्ज किया गया था। एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह के आदेश पर जांच डीआईजी पटियाला रेंज को सौंपी गई है। वह तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बैरक में किसकी ड्यूटी थी, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


आईजी जेल आरके अरोड़ा ने कहा कि पहले 2जी जैमर थे तो उस समय 3जी तकनीक आ गई। इसके बाद जैमर को अपग्रेड कर 3जी किया गया तो  4जी सिम की तकनीक आ गई। अब 5जी सिम आ चुके हैं। इस वजह से दिक्कत होती है। कई जेलों के आसपास आवासीय क्षेत्र काफी हैं। बाहर से मोबाइल को फेंक दिया जाता है। जेल विभाग ने कई मोबाइल फोन पकड़े भी हैं। उन्होंने कहा कि जेलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

जेल में जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद जेल विभाग की चारों तरफ किरकिरी हो रही है। अब जेल विभाग ने वीडियो में दिखने वाले 10 कैदियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इसके बाद थाना डिविजन सात पुलिस ने गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी लोहगढ़ जिला (जालंधर), करनजोत सिंह उर्फ नोना न्यू आजाद नगर (अमृतसर), सरबजीत सिंह उर्फ साबी निवासी गांव मीरपुर जट्टां (एसबीएस नगर), सतकार सिंह निवासी कोटला राएके (मोगा), सौरव कट्टू गली नंबर 8 ईसा नगरी (लुधियाना), हरविंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी जलीलपुर (अबोहर), दीदार सिंह उर्फ गग्गी निवासी खेड़ा (होशियारपुर), कैदी शिवम उर्फ माणों (जालंधर), साजनप्रीत सिंह उर्फ साजन निवासी पट्टी (अमृतसर) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed